शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्र कुमार को “टैगोर इंटरनेशनल अवार्ड-2026 “
July 8, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 8 July : Muzaffarpur के अवकाश प्राप्त विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए टैगोर इंटरनेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्र कुमार को “टैगोर इंटरनेशनल अवार्ड-2026
शिक्षा , अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं आजीवन योगदान के लिए बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद एवं बी. आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय , मुजफ्फरपुर के अवकाश प्राप्त अध्यक्ष , विज्ञान संकाय प्रो. मनेंद्र कुमार को प्रतिष्ठित “ टैगोर इंटरनेशनल अवार्ड -2026” से वेयील फाउंडेशन , बैंगलोर द्वारा सम्मानित किया गया है ।

प्रो. कुमार ने जन्तु विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय तक शिक्षण , अनुसंधान , नवाचार एवं शैक्षणिक नेतृत्व के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है । उनके १०० से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं । इसके अतिरिक्त उन्होंने १५ पुस्तकों का लेखन किया है तथा इनके १३ नवाचारों का पेटेंट भारत सरकार एवं यूके द्वारा किया गया है । प्रो. कुमार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और शैक्षणिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है ।
Bihar University Salary Crisis: ₹999.84 करोड़ जारी, फिर भी हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन अटका https://t.co/zNGsAapRFh #Biharnews @brabu_ac_in pic.twitter.com/QecWa38Mmu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 8, 2026
यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धियों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है , बल्कि बिहार की शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक परंपरा के लिए भी गौरव का विषय है । शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान ने हज़ारों विद्यार्थियों , शोधार्थियों तथा युवा शिक्षकों को नई दिशा तथा प्रेरणा प्रदान की है ।
यह सम्मान शिक्षा की गुणवत्ता , वैज्ञानिक शोध तथा नवाचार को समर्पित उनके दीर्घकालीन योगदान का सशक्त राष्ट्रीय सम्मान है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all