Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 July : LS College, मुजफ्फरपुर में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर विशेष व्याख्यान आयोजित। प्रो. ध्रुव कुमार ने शोध और रोजगार के नए अवसरों पर डाला प्रकाश।

LS College के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विशेष व्याख्यान

LS College, मुजफ्फरपुर के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को ‘फ्यूचर प्रॉस्पेक्ट्स ऑफ साइकोलॉजी’ (मनोविज्ञान की भावी संभावनाएं) विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर, शोध और रोजगार की बदलती संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार जन्य विज्ञान और मानव संसाधन प्रबंधन का महत्व तेजी से बढ़ा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, बदलते सामाजिक और तकनीकी परिवेश में मनोविज्ञान अब केवल एक सैद्धांतिक विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह व्यावहारिक जीवन और कॉर्पोरेट जगत की एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। हमारे छात्रों को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर इस क्षेत्र में हो रहे वैश्विक बदलावों और नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। प्रो कनुप्रिया ने विभाग को इस प्रासंगिक आयोजन के लिए बधाई दी।

Advertisements
LS College के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विशेष व्याख्यान
LS College के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विशेष व्याख्यान

मुख्य वक्ता प्रो. ध्रुव कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक समय में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने देश के विभिन्न बड़े शहरों में उपलब्ध डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और पीएचडी रिसर्च के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इन कोर्सेज के माध्यम से छात्र न केवल शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं, बल्कि देश भर के अग्रणी संस्थानों में उत्कृष्ट प्लेसमेंट भी प्राप्त कर सकते हैं।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत LS College मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई。 मंच संचालन विभाग के डॉ. राजेश अनुपम ने किया। वहीं, डॉ. ऋतुराज कुमार एवं डॉ. शालिनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राम बाबू प्रसाद द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ राधा कुमारी, प्रवीण कुमार, नंदकिशोर, शिवम कुमार, रौनक कुमार, मोनू कुमार, अर्चना कुमारी और राम गोपाल शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.