Sports
Advertisements

Muzaffarpur 19 July : मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप प्रतियोगिता में रोहन कुमार और समायरा बने विजेता। ग्रामीण एसपी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

International Chess Day रैपिड कप

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल भवन में International Chess Day समारोह रैपिड कप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के साथ ओपन और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें आधा दर्जन अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल रहे।

मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप: ग्रामीण एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप: ग्रामीण एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रोहन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी नैतिक मिश्रा उपविजेता रहे, जबकि अभिनव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में समायरा ने विजेता बनने का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जानकारी मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने दी।

Advertisements
मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप: ग्रामीण एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप: ग्रामीण एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित

संघ द्वारा विभिन्न आयु वर्गों में भी विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंडर-7 बालक वर्ग में प्रज्वल प्रखर तथा बालिका वर्ग में आरोही सिंह, अंडर-9 बालक वर्ग में अर्चित रंजन एवं बालिका वर्ग में अनायरा सोनू, अंडर-11 बालक वर्ग में रुद्र प्रीत सिंह तथा बालिका वर्ग में वान्या श्रीवास्तव, जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में त्रिशांत कुमार और बालिका वर्ग में वान्या कुमारी ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार, हरि ओम एवं अमित चंदन ने किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर, संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन तथा कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दीपू ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान “शतरंज सिखाएं, इनाम पाएं” अभियान से जुड़े प्रशिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप: ग्रामीण एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर में International Chess Day रैपिड कप: ग्रामीण एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान आयोजित “चेस फोर्ट” विशेष सत्र ने प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस सत्र में खिलाड़ियों को चेस ओपनिंग, मिडिल गेम की रणनीतियों, एंडगेम के कॉरेस्पॉन्डिंग स्क्वायर्स सहित आधुनिक शतरंज की कई महत्वपूर्ण तकनीकों का विश्लेषणात्मक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने प्रस्तुत किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.