Headlines

Sansad Legend T20 : सांसद लीजेंड्स T20 कप में Bank of Baroda ने BGSF को 9 विकेट से,SBI ने Mt. Litera को 36 रनों से हराया

DCIM100MEDIADJI_0612.JPG
Advertisements

सांसद लीजेंड्स T20 कप में Bank of Baroda ने BGSF को 9 विकेट से हराया,SBI ने Mt. Litera को 36 रनों से हराया

Muzaffarpur 10 April : आज दिनांक 10.04.2022 को डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में खेले जा रहा है सांसद लीजेंड्स T20 कप में बैंक ऑफ बड़ौदा ने बि.जी.एस.एफ को 9 विकेट से हराया.

सुबह बि.जी.एस.एफ.ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर मे सभी विकेट खोकर 98 रन बना पाई. जिसमें अमित 36 बैजू 14 अपने टीम के लिए बनाएं. गेंदबाजी में बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से विवेक 4, प्रकाश 2, नितिन और विकास को 1-1 विकेट मिला.


जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने विवेक के नवाद 49 तथा चन्दन के नाबाद 16 रन के बदौलत सिर्फ 10.3 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. बि.जी.एस.एफ.की ओर से बद्री को छोड़कर किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला। बैंक ऑफ बड़ौदा के विवेक को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया ।


खेले गए दूसरे मैच में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जी. लिटेरा को 36 रनों से हराया पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें आशीष ने 57 शिवधर 53 मयंक 33 रनों का योगदान दिया.


गेंदबाजी में जी. लिटेरा के शेताब राना और विनोद सुशांत को 1-1 विकेट मिला जवाब में जी लिटेरा की टीम 20 और में 6 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन ही बना पाए. जिसमें राणा 55 शैतान 27 विनोद 14 रनों का योगदान दिया. वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में राजेश ३, मयंक ,रवि, प्रेम ने 1-1 विकेट लिया । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आशीष को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

#Muzaffarpurnews #Cricket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *