www.goltoo.in

Muzaffarpur में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

August 2, 2026 | by Goltoo

ga12

Muzaffarpur 2 August : Muzaffarpur के तिरहुत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ हुआ। युवाओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

Muzaffarpur में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) और जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत तिरहुत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुजफ्फरपुर में संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Muzaffarpur में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ
Muzaffarpur में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशामुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देगा।” उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

Muzaffarpur में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ
Muzaffarpur में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
Muzaffarpur में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ
Muzaffarpur में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा, डीआरडीए के निदेशक अभिजीत कुमार चौधरी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी चंदेश्वर पांडेय (मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरहुत कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने की, जबकि मंच संचालन विनीत ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह, जिला एनएसएस नोडल अधिकारी रंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होगा। साथ ही युवाओं से अपने परिवार, मित्रों और समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया।

इस अभियान के सफल आयोजन में स्वयंसेवक धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार, संतोष कुमार, चंदन कुमार और विनीत सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अजीताव और विनय कुमार भी उपस्थित रहे। अंत में चंदन कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED POSTS

View all

view all