www.goltoo.in

UGC Regulations-2026 के विरोध में राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

August 5, 2026 | by Goltoo

lohia college12

Muzaffarpur 5 August : मुजफ्फरपुर के डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में UGC Regulations-2026 के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

UGC Regulations-2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में बुधवार को शिक्षक संघ के आह्वान पर UGC Regulations-2026 के विरोध में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार साह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अशोक कुमार साह ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता तथा शिक्षकों की शैक्षणिक स्वतंत्रता को सुरक्षित रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि UGC Regulations-2026 के कुछ प्रावधान शिक्षकों के अधिकारों एवं विश्वविद्यालयी व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से शिक्षकों, शिक्षाविदों तथा विश्वविद्यालयों के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित प्रावधानों की पुनः समीक्षा करने का आग्रह किया।

UGC Regulations-2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
UGC Regulations-2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में सभी हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विरोध-प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों ने संबंधित प्राधिकारियों से शिक्षकों एवं उच्च शिक्षा के व्यापक हित में सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लेने का अनुरोध किया।

RELATED POSTS

View all

view all