RDS College में गणित के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक प्रो. ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित
August 5, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 5 August: RDS College, मुजफ्फरपुर में गणित विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
RDS College में शोक सभा
आज रामदयालु सिंह महाविद्यालय के गणित विभाग के सेवानिवृत्त लोकप्रिय शिक्षक प्रो.ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.शशिभूषण कुमार ने की। शोक-सभा में गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्राचार्य प्रो.विनय कुमार आजाद ने उनके साथ बिताए गए दिनों को याद किया और उन्हें सरल-सहज और मेहनती शिक्षक बताया। प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने उनकी सादगी, सरलता एवं कर्मनिष्ठता को रेखांकित किया और उन्हें सादा ग्रामीण धज एवं देशज जीवन-शैली का व्यक्तित्व बताया।

प्रो.नीलिमा झा ने भी उनकी सादगी व सरलता को रेखांकित किया। प्राचार्य डॉ.कुमार ने अपने शोक-वक्तव्य में यह उल्लेखितकिया कि प्रो.ब्रह्मदेव बाबू 1965 में महाविद्यालय में योगदान दिया था और जनवरी, 2005 में वे सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि उनको देखा तो नहीं, पर पूर्व वक्ताओं ने उनकी सादगी और कर्मनिष्ठता को जो रेखांकित किया, वह वाकई हमलोगों के लिए अनुकरणीय है। शोक सभा में गणित विभाग से डॉ.आलोक त्रिपाठी, डॉ.भगवान साह और आदेशपाल श्री रामशोभित सिंह ने अपने विभागीय शिक्षक को याद किया।
अन्त में एक महाविद्यालय परिवार की ओर से एक शोक-संदेश पढ़ा गया और दिवंगत आत्मा के प्रति दो तक मिनट का मौन रखा गया।
Bihar University Inter College Chess शतरंज प्रतियोगिता 2026: 10 अगस्त तक प्रविष्टि अनिवार्य, 18–19 अगस्त को होगा मुकाबला https://t.co/boCklLBbl5 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/mt5V0wdXmp
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 5, 2026
शोक सभा में महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ.एम.एन.रजवी, डॉ.सौरभ राज, डॉ.प्रियंका दीक्षित, डॉ.नियाज अहमद, डॉ.आयेशा जमाल, डॉ.सुमनलता, डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ.नीरज कुमार मिश्र, डॉ.स्नेहलता, डॉ.आरती कुमारी, डॉ.अमर ज्योति रंजन, डॉ.संध्या कुमारी, डॉ.विकास कुमार, डॉ.चौधरी संजय, डॉ.सी.के.झा, डॉ.पंकज तिवारी, डॉ.हसन रजा, डॉ.भैरवी, डॉ.आरती, डॉ.दिव्या, डॉ.अमिता त्रिवेदी, डॉ.गणेश शर्मा, रविशंकर कुमार, निर्मल शर्मा, रामनाथ सिंह,धीरज कुमार, मनीष कुमार आदि शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all