Muzaffarpur 13 August : RDS College में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में गुरुवार को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
RDS College में NSS के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा
प्राचार्य शशि भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय और युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति के नारे लगाए। इससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
यात्रा को रवाना करते हुए प्राचार्य शशि भूषण कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कराया वंदे मातरम् का सामूहिक गान
हिंदी विभाग के डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान कराया। सामूहिक गान के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

डॉ. सौरभ राज की देखरेख में हुआ कार्यक्रम
RDS College NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रेरित किया तथा अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. आनंद प्रकाश दुबे, डॉ. विकास कुमार, डॉ. चौधरी संजय कुमार, डॉ. सी.के. झा, डॉ. आरती मित्रा, श्रीमती निधि कुमारी एवं श्रीमती नीता कुमारी की उपस्थिति रही। शिक्षकों की मौजूदगी से विद्यार्थियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।
MDDM College में भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन https://t.co/0lwyHrlvWb #tirangayatra #Muzaffarpur pic.twitter.com/XuLMcAZIPx
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 13, 2026
यात्रा में रोशनी कुमारी, नीतू कुमारी, खुशी कुमारी, कृष्ण मोहन, मनीषा कुमारी, कंकेशन परवीन, सिम्पी, नीरज, तरन्नुम परवीन, शम्मा परवीन, सहेेला गजाला, डिम्पल कुमारी, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी, दीपमाला कुमारी, प्रेरणा कुमारी, नव्या सिन्हा, प्रत्युषी राय, अन्नू श्री, स्नेहा कुमारी, निखिल कुमार, हाजरा मसूर, पल्लवी गर्ग, रचित राज, साक्षी कुमारी, स्नेहा गुप्ता, स्वर्णिका राज, विवेक कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, सुमन कुमारी, तनु प्रिया, अमित कुमार, अंशु कुमारी, शुभम कुमार, कृष्णा कुमार, राज कुमार, पायल राज एवं रुचि कुमारी समेत अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
हर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.