www.goltoo.in

MDDM College में भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन

August 13, 2026 | by Goltoo

tm212

Muzaffarpur 13 August : भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College), मुजफ्फरपुर में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

MDDM College में तिरंगा यात्रा का आयोजन

तिरंगा यात्रा में MDDM College के एनएसएस एवं एनसीसी वॉलंटियर्स के साथ-साथ अन्य छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से पूरा महाविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

MDDM College में तिरंगा यात्रा का आयोजन
MDDM College में तिरंगा यात्रा का आयोजन

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ एवं एनसीसी ऑफिसर डॉ. देबाश्रुति घोष की गरिमामयी उपस्थिति रही।

MDDM College में तिरंगा यात्रा का आयोजन
MDDM College में तिरंगा यात्रा का आयोजन

कार्यक्रम में डॉ. राकेश, डॉ. सरिता, डॉ. निशा, डॉ. संजय एवं डॉ. रश्मि सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था। एनएसएस एवं एनसीसी वॉलंटियर्स तथा महाविद्यालय की अन्य छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को सफल, सार्थक एवं प्रभावशाली बनाया।

RELATED POSTS

View all

view all