World Entrepreneurship Day पर मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित
August 21, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 21 August : विश्व उद्यमिता दिवस (World Entrepreneurship Day) के अवसर पर एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (LNMCBM) एवं मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में “स्केल अप एंड मार्केट एक्सेस” विषय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर में किया गया।
World Entrepreneurship Day एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सात स्टार्टअप का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों, युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने युवाओं से “जॉब सीकर नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने” का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए युवाओं को नए विचारों के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप संस्थापकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। प्रशासनिक अथवा मार्केटिंग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं और उनकी ओर से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा जिन सात स्टार्टअप का शुभारंभ किया गया, उनमें शामिल हैं:
Yaadgarpal.com
Quick Ayur
Frame Digital Solutions Private Limited
Sponso Business India Pvt. Ltd.
MNO Swadeshi India Pvt. Ltd.
Hydraedge Healthtech Pvt. Ltd.
Hostlio Stays Management Pvt. Ltd.
कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री विजय शंकर प्रसाद ने भी छात्रों एवं उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए उद्योग विभाग, बिहार सरकार से सीड फंड प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवश्यक चरणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने छात्रों को अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार एवं नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और नए विचारों के माध्यम से समाज एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में LNMCBM स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ तथा MIT स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. संजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टार्टअप के संस्थापकों ने अपनी सफलता की कहानी, संघर्ष, अनुभव और उद्यमिता के सफर को छात्रों के साथ साझा किया। इससे छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने की व्यावहारिक जानकारी मिली।
BRABU Inter College Chess टूर्नामेंट: राजनारायण कॉलेज बना चैंपियन, एलएन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज उपविजेता https://t.co/As518mxAvi #Muzaffarpur #intercollegechess @brabu_ac_in pic.twitter.com/HhAfCgvYqd
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 20, 2026
कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आशुतोष कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुणाल सिंह एवं श्री राकेश कुमार साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम ने मुजफ्फरपुर के छात्रों, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप संस्थापकों को सरकारी योजनाओं, फंडिंग, मार्केट एक्सेस तथा स्टार्टअप को स्केल करने के अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ बिहार में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का संदेश दिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all