Muzaffarpur 21 August : LS College में 22 अगस्त शनिवार को एक पुस्तक परिचर्चा एवं व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।
LS College में होगा पुस्तक परिचर्चा
कार्यक्रम में “चंपारण में नील संघर्ष के सिपाही (1867-1918)” पुस्तक पर चर्चा होगी, साथ ही “चंपारण सत्याग्रह में पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका” विषय पर व्याख्यान भी होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री भैरव लाल दास होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. भोजनंदन प्रसाद सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया करेंगी।

कार्यक्रम को लेकर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि चंपारण का नील संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है, और वर्तमान पीढ़ी को इससे जुड़े तथ्यों और नायकों से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में इतिहास बोध और शोध की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करते हैं।
RBBM College की छात्राओं ने BRABU Inter College Chess Championship जीता, प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने किया सम्मानित https://t.co/6pQHCCkfMV #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/MiLUmen7uu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 21, 2026
पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका पर केंद्रित व्याख्यान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह विषय आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि पंडित शुक्ल के अथक प्रयासों से ही महात्मा गांधी चंपारण आए थे और यहीं से भारत में सत्याग्रह आंदोलन की नींव पड़ी थी।
मौके पर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.