Bihar News
Advertisements

Patna 23 August : बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर 25 अगस्त को पटना में हजारों Guest Teachers अपनी सेवा स्थायी करने और 65 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

25 अगस्त को पटना में Guest Teachers का शंखनाद

संघ के अनुसार जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) से मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो अगले चरण में गर्दनीबाग में भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

लंबे समय से उठ रही हैं नियमितीकरण की मांगें

अतिथि प्राध्यापकों का कहना है कि वे वर्षों से सेवा की स्थिरता, भविष्य की सुरक्षा और नियमितीकरण जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। उनका दावा है कि विश्वविद्यालयों में उनकी नियुक्ति यूजीसी मानदंडों और आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा की गई थी। इसके बावजूद आज तक उनकी सेवा को स्थायी स्वरूप नहीं दिया गया है।

Advertisements
25 अगस्त को पटना में Guest Teachers का शंखनाद, मुख्यमंत्री आवास तक होगा विशाल पैदल मार्च
25 अगस्त को पटना में Guest Teachers का शंखनाद, मुख्यमंत्री आवास तक होगा विशाल पैदल मार्च

आंदोलन पूरी 25 तारीख के मार्च के लिए मुख्यमंत्री, राजभवन एवं पटना जिलाधिकारी को संघ की ओर से सूचनार्थ पत्र रिसीव करा दिया गया है।

बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति यूजीसी मानदंडों के अनुसार आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा किया गया है। विगत वर्षों में उच्च शिक्षा को गति प्रदान करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

25 अगस्त को पटना में Guest Teachers का शंखनाद, मुख्यमंत्री आवास तक होगा विशाल पैदल मार्च
25 अगस्त को पटना में Guest Teachers का शंखनाद, मुख्यमंत्री आवास तक होगा विशाल पैदल मार्च

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब विपक्ष में थे तो विधानसभा के मुख्य द्वार पर बैनर के साथ अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण का समर्थन किया था। आज वे सत्ता में है मगर इनकी सेवा नियमितीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अतिथि प्राध्यापकों के सब्र का बांध टूट चुका है। इसलिए 25 अगस्त को पूरे बिहार के हजारों अतिथि प्राध्यापक पटना गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च में शामिल होंगे। उस दिन यदि मांगे नहीं मानी गई तो अगले दिन से पटना के गर्दनीबाग में बिहार के सभी अतिथि प्राध्यापक भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

बिहार विश्वविद्यालय के महासचिव डॉ राघव मणि, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नीतेश कुमार, संयोजक डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, सचिव डॉ राकेश रंजन, कानूनी सलाहकार डॉ संजय कुमार यादव, डॉ रामकृष्ण, डॉ मौमिता बनर्जी, डॉ रंजीत कुमार, डॉ दिगंबर झा, डॉ मिंटू कुमारी, डॉ सीमा सिंह, डॉ मीनू कुमारी समेत विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथि प्राध्यापकों से पटना चलने का आह्वान किया है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.