Bihar Guest Assistant Professor संघ ने सेवा नियमितिकरण अधिकार यात्रा स्थगित की, 15 दिनों में समिति गठन के आश्वासन का स्वागत
August 25, 2026 | by Goltoo
Patna 25 August : Bihar Guest Assistant Professor संघ ने 25 अगस्त की सेवा नियमितिकरण अधिकार यात्रा स्थगित की। 15 दिनों में समिति गठन के आश्वासन का स्वागत किया।
Bihar Guest Assistant Professor संघ ने अधिकार यात्रा स्थगित की
Bihar Guest Assistant Professor संघ ने माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति की घोषणा का स्वागत करते हुए आज 25 अगस्त को आयोजित होनेवाली ” सेवा नियमितिकरण अधिकार यात्रा ” को तत्काल के लिये स्थगित कर गया।
घोषणा के अनुसार 15 दिनों में एक समिति गठित की जाएगी जिसमें अतिथि सहायक प्राध्यापक से सम्बन्धित तीन बिन्दुओं पर विचार किया जायेगा —- (1) न्यूनतम वेतन और डी ए,(2) एकसमान नवीनीकरण और (3) 65 वर्षों तक की सेवा।इसमें (2) और (3) विरोधाभासी हैं और यदि विरोधाभाषी नहीं तो उनकी माँग के सन्दर्भ में इन दोनों बिन्दुओं में स्पष्टता नहीं है नहीं है।अतिथि सहायक प्राध्यापकों की माँग है कि उनकी सेवा का नियमितिकरण/ समायोजन किया जाए।

यदि सेवा का नवीनीकरण होता है तो नियमितिकरण का कोई औचित्य नहीं है।जहाँतक कुलाधिपति महोदय द्वारा एक समिति बनाने की बात है तो उनके संज्ञान में यह भी होना चाहिये कि विधान परिषद की शिक्षा समिति ने अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितिकरण/समायोजन की अनुशंसा पूर्व में की जा चुकी है।
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 में बड़े बदलाव के संकेत। PhD को 30 अंक, Objective Exam, Teaching Demo और API नियमों में बदलाव का प्रस्ताव। https://t.co/M9OCHZTqVv #Biharnews #assistantprofessor@brabu_ac_in pic.twitter.com/GiELioN3uJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 25, 2026
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की वार्ता बिहार सरकार शिक्षा विभाग के सचिव महोदय के सार्थक सफल वार्ता हुई है।संघ ने सचिव के समक्ष एक सूत्री माँग सेवा नियमितिकरण रखा जिसपर सकारात्मक बात हुई।15 दिनों के बाद संगठन के प्रान्तीय संयोजक मंडल की बैठक होगी जिसमें स्थिति की समीक्षा कर आगे की दिशा तय की जायेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all