Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12. April : मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ . आज 13 उम्मीद्वारोंके भाग्य का फैसला अब से कुछ देर में मतपेटी में बंद हो जायगा. लड़ाई मुख्य रूप से तीन उम्मीदवारों के बीच तय मानी जा रही है. NDA से बेबी कुमारी, राजद से अमर पासवान और VIP से डॉ. गीता कुमारी. इन्हीं तीनों के बीच मुख्य रूप से लड़ाई है.

बोचहां में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न – चुनाव आयोग


बोचहां विधानसभा उपचुनाव में 59.20% मतदान हुआ. दोपहर के 12 बजे तक वोटींंग का प्रतिशत 40 फीसदी था. बोचहां उपचुनाव में 3:00 बजे तक 48,60 प्रतिशत मतदान हुआ है. सुबह साथ बजे से मतदान चल रहा है और शाम पांच बजे तक चलेगा. मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है.कुछ जगहों पर तो 6 बजे के बाद ही मतदाता पहुंचने लगे मतदान केंद्र पर. महिलाएं भी पीछे नहीं रही.कुछ ने कहा पहले मतदान फिर जलपान.

Advertisements


बोचहां उपचुनाव के दौरान बोचहां के सरफुद्दीनपुर हाई स्कूल मतदान केंद्र संख्या 209/210 पर दोबारा वोट डालने पहुंचे एक युवक का लोगों ने जमकर विरोध किया. जवानों ने उस युवक को पकड़ लिया। उसका कागजात और आई कार्ड जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक का नाम विकास यादव है. इसकी सूचना मिलने पर DSP पूर्वी मनोज पांडेय मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। युवक को फौरन हिरासत में लिया गया.

#Bochana #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।