Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 September :

Muzaffarpur News : पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा चेतावनी जारी की गई है. मुजफ्फरपुर वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में हल्के दर्जे की मेघगर्जन तथा हल्की से मध्यम वर्षा बरसात हो रही है. राज्य के 19 जिलों के चेतावनी जारी की गई है.

Kalambagh Chowk Muzaffarpur

मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि सतर्क और सावधान रहें और खुले में नहीं जाएं. शीघ्र अति शीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. क्योंकि पिछले कुछ दिनों में बिल्कुल एक दर्जन और बिजली गिरने से पिछले 3 दिनों में 30 से भी ज्यादा लोग मारे गए हैं पूरे बिहार में. इसलिए मेरे गर्जन की स्थिति में खुले में ना रहे पेड़ के नीचे भी नहीं खड़े हो.

Advertisements
Rain in Muzaffarpur kalambagh Road and Aghoria Chowk
Aghoria Chowk Muzaffarpur

मॉनसून में अच्छी बरसात नहीं होने के बाद एक टर्फ लाइन बनी है जो उत्तरी बिहार के ऊपर से क्रॉस कर रही है. हिमालय क्षेत्र में ट्रफ रेखा की सक्रियता होने से बिहार के उत्तरी हिस्से के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश का सिस्टम बना हुआ है। जिस कारण से वर्षा होने की संभावना बनी हुई है . बिहार के उत्तरी हिस्से में स्थित पूर्वी पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगी और तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है बदलते मौसम में खुद बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखें. 

#rain #muzaffarpur #monsoon #weather

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.