Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : RDS College, मुजफ्फरपुर में रसायन विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. बुद्धदेव सिंह के निधन पर 9 फरवरी को प्राचार्य कक्ष में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

RDS College में शोक सभा

RDS College (आरडीएस कॉलेज) में रसायन विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. बुद्धदेव सिंह के निधन पर 9 फरवरी को प्राचार्य कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया।

RDS College
RDS College में शोक सभा

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार को दिवंगत प्रो. सिंह के पुत्र से उनके निधन की जानकारी मिली। शोक सभा में महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत प्रो. बुद्धदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Advertisements

प्रो. रमेश गुप्ता ने बताया कि प्रो. बुद्धदेव सिंह ने रामदयालु सिंह महाविद्यालय में कार्य करने के बाद लंगट सिंह महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए।

महाविद्यालय परिवार ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.शोक सभा में उपस्थित लोगों ने बताया कि उनके समय के अधिकांश प्राध्यापक अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके पूर्व छात्र भी उन्हें स्मरण करते हुए अपने संस्मरण साझा किए और उनके व्यक्तित्व व शैक्षणिक योगदान को याद किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.