Degree College Gayghat में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन
August 25, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 25 August : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट (Degree College Gayghat, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की अंगीभूत इकाई) में विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
Degree College Gayghat विद्यार्थी सहयोग शिविर
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली, बर्सर डॉ. अर्धेंदु, वरीय उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर, सुश्री दीपशिखा एवं डीपीओ श्रीमती अलका सहाय उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस विद्यार्थी सहयोग शिविर के नोडल पदाधिकारी डॉ. विशाल गिरीश तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को ‘सहयोग पोर्टल’ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं सहायता के बारे में बताया तथा इसके उपयोग की प्रक्रिया से अवगत कराया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण—डॉ. सुशील कुमार, श्री गणेश महतो, डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. दत्तात्रेय, सुश्री अंजू प्रकाश एवं डॉ. उपांशु—उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
M.D.D.M. College में विद्यार्थी सहयोग शिविर, छात्राओं ने अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं https://t.co/X3FrmnXoTF #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/SoYvu3IVn4
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 25, 2026
शिविर में विद्यार्थियों खुशी कुमारी, शहजहाँ खातून, वंदना कुमारी, ओमीरा कुमारी, रौनक कुमारी, बबीता कुमारी, नविनता कुमारी, इन्द्रासन कुमारी, साधना कुमारी, सोनाली कुमारी, रिंकू कुमारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, जीतू कुमार, राजेश कुमार एवं नंदन कुमार सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। विद्यार्थियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all