Sitamarhi 29 August : RSS Science College Sitamarhi में खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विजेताओं को मेडल मिले।
RSS Science College Sitamarhi में खेल दिवस पर उत्साह
राम सकल सिंह साइंस कॉलेज, डुमरा में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शतरंज, लूडो, जंपिंग, रस्साकशी, बैडमिंटन, रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी और 200 मीटर दौड़ में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।

कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और डॉ. ज्ञान शेखर ने बताया कि विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भी याद किया गया।
शतरंज और दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शतरंज प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिनव दूसरे और विकास तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में रोशन कुमार विजेता बने। अभिनव ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में पुष्पांजलि ने पहला, काजल ने दूसरा और साजिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जंपिंग प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में रोशन प्रथम और अमन द्वितीय रहे। छात्राओं में काजल ने पहला और पुष्पांजलि ने दूसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में कुणाल प्रथम, अंकित द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में काजल ने प्रथम और विनीता पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कैरम, रस्सीकूद और बैडमिंटन में भी शानदार प्रदर्शन
कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, उत्कर्ष ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। रस्सीकूद में पुष्पांजलि प्रथम, संजना द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में रोशन कुमार तथा छात्रा वर्ग में संजना कुमारी विजेता बनीं।
LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का आयोजन https://t.co/F9MwNJEHum #sportsday #muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/YpKCsFgosc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 29, 2026
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में रोहित टीम ने श्रीनाथ टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. सोमेश गुंजन और डॉ. नदीम अहमद शामिल रहे। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के बीच खेलों के प्रति उत्साह देखने को मिला।
प्राचार्या ने आयोजन की सराहना की
खेल दिवस के सफल आयोजन में रंजीत और उज्ज्वल कुमार की भूमिका को सराहनीय बताया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. नीलिमा झा ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.