Headlines

Bihar Weather News : बिहार का मौसम समाचार, न्यूनतम-छपरा, अधिकतम-डेहरी

SKJ Law College
Advertisements

बिहार का मौसम समाचार


Patna 12 April : बिहार का मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है. बिहार का मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों में शुष्क रहा है. सबसे कम टेंपरेचर 21.3 डिग्री छपरा और भगवानपुर में दर्ज हुआ. जबकि सबसे अधिक तापमान देहरी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया. पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 KM ऊपर तक बना हुआ है. इसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीँ पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह प्रदेश के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भागों में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. इन्हीं मौसमी कारणों के प्रभाव से अगले 24 घंटों तक बिहार के अररिया और किशनगंज जिले में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है जबकि बाकी सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा.

SKJ Law College
adv banner

13 अप्रैल 2022 को बिहार के बक्सर, रोहतास, कैमूर,औरंगाबाद और गया जिले में लू की स्थिति बनने की संभावना है. इन सभी जिलों के नागरिकों को लू से बचने की सलाह दी जाती है. दिन के तापमान में अगले 48 घंटों में,बिहार के दक्षिण और दक्षिण मध्य भाग में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं देखी जा सकती है.

SKJ Law College
adv banner


पिछले 24 घंटे में दर्ज अधिकतम तापमान इस प्रकार हैं.


बिहार में अधिकतम तापमान औरंगाबाद में दर्ज किया गया औरंगाबाद में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था. बक्सर में 40.7 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद 42 डिग्री, नवादा 39.9 डिग्री, जमुई 39.95, 38.300 और में कम टेंपरेचर थे 32.9 भागलपुर में 24.8 दर्ज किया गया पूर्वोत्तर जिलों में अपेक्षाकृत कम तापमान थे. कटिहार में 30.5, पूर्णिया में 38.8, अररिया में 32 डिग्री, सुपौल में 34.4 डिग्री, सहरसा में 33.5, खगड़िया में 32.8, बेगूसराय में 34.6 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर में 33.5, वैशाली में 35.6, मुजफ्फरपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सीतामढ़ी का तापमान अधिकतम 35.7 डिग्री, वेस्ट चंपारण में 35.9 डिग्री, सेल्सियस थे. ईस्ट चंपारण में 34.5 डिग्री सेल्सियस, सिवान 37.4, सारणं 38.7, भोजपुर 37.8, पटना 36.2, नालंदा 36.1 डिग्री सेल्सियस. कुछ स्थानों पर वर्षा होने के कारण अगले 24 घंटों में तापमान में कुछ कमी आ सकती है.

#Biharweather #weatherforecast #Biharweathernews