Sports

Bihar Sports Awards 2026 :150 दिव्यांग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों का हुआ भव्य सम्मान

Advertisements

Patna 1 September : पटना में Bihar Sports Awards 2026 में 150 पैरा खिलाड़ियों, कोच और खेल प्रशासकों को सम्मानित किया गया। तेजस्वी यादव और खान सर रहे मौजूद,पेफ़ी- बिहार चैप्टर की रही महती भूमिका।

Bihar Sports Awards 2026

बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स कमेटी की ओर से फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) बिहार चैप्टर के विशेष सहयोग से पटना के राजमहल रिसॉर्ट, भगवत नगर-कुम्हरार में बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यभर से पहुंचे करीब 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों और खेल प्रशासकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रसिद्ध शिक्षाविद खान सर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव और खान सर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

समारोह में तेजस्वी प्रसाद यादव ने पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Bihar Sports Awards 2026
Bihar Sports Awards 2026

खान सर ने भी खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके संघर्ष एवं उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कवि दिनेश बावरा सहित कई अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान

Bihar Sports Awards समारोह में कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज मेडल विजेता झंडू कुमार की उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही एशियन गोल्ड मेडलिस्ट शैलेश कुमार, कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा, वर्ल्ड चैम्पियनशिप प्रतिभागी हिमांशु यादव, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार विजेता गोल्डी कुमारी, पद्मश्री एवं खेल रत्न सम्मानित प्रमोद भगत, डेफ ओलंपिक खिलाड़ी अनुपम कुमार और एशियन गेम्स प्रतिभागी अरबाज अंसारी को भी सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बिहार में पैरा खेलों के बढ़ते प्रभाव और खिलाड़ियों की मेहनत का उदाहरण बताया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिलने से समारोह का महत्व और बढ़ गया।

Bihar Sports Awards 2026
Bihar Sports Awards 2026

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र

राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अंकित कुमार, सार्थक राज, अनीता, सौम्य शरद चंद, उज्ज्वल और अंकित को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उन प्रशिक्षकों और तकनीकी अधिकारियों को भी सम्मानित किया, जिनकी भूमिका खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने और आयोजनों को सफल बनाने में रही।

तकनीकी अधिकारी रवि कुमार, प्रमोद कुमार, सतनाम कबीर, ओमप्रकाश और हरिमोहन सिंह को भी सम्मान मिला। वहीं खेल प्रबंधन से जुड़े विनय कुमार और अरिजीत पुताटुण्डा सहित अन्य सहयोगियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरपुर के हैदर परवाज़ सहित अन्य को मिला विशेष सम्मान

समारोह में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी हैदर परवाज़ को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अभ्युदय शरण को दिव्यांग वर्ग में नौकरी मिलने की उपलब्धि के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा बेहतरीन खेल प्रशासन में योगदान के लिए कुमार आदित्य को खान सर ने सम्मानित किया।

 Bihar Sports Awards 2026 बेहतरीन खेल प्रशासन में योगदान के लिए कुमार आदित्य को खान सर ने सम्मानित किया।
Bihar Sports Awards 2026 बेहतरीन खेल प्रशासन में योगदान के लिए कुमार आदित्य को खान सर ने सम्मानित किया।

इन विशेष सम्मानों ने समारोह को और खास बना दिया। आयोजकों ने खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के साथ-साथ उनके संघर्ष, उपलब्धियों और खेल प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान को भी मंच प्रदान किया।

जयवंत जीएच ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के महासचिव जयवंत जीएच ने दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत और हौसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने प्रदर्शन से खेल जगत में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Bihar Sports Awards आयोजन को सफल बनाने में PEFI बिहार, बिहार पैरा स्पोर्ट्स, ब्लाइंड स्पोर्ट्स संघ, स्पेशल ओलंपिक भारत बिहार और जिम्नास्टिक संघ समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में राज्यसभा सांसद संजय यादव, आयोजन सचिव संदीप कुमार, PEFI बिहार के सचिव कुमार आदित्य, हृदय यादव, कुंदन कुमार पांडे और कार्यक्रम के चेयरमैन प्रवीण कुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.