Muzaffarpur News
Advertisements

भारती क्लब की जीत में सरफराज के पांच विकेट और दीपक का शानदार अर्धशतक


Muzaffarpur 13 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब ने प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।

Bharti Club Muzaffarpur

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब के कप्तान प्रियेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

Advertisements

प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 25 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें प्रोग्रेसिव के तरफ से अनुराग तिवारी ने 24 रनों की आकर्षक पारी खेली वही कुशाग्र श्रीवास्तव ने 10 रन बनाए।


गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ सरफराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए वही वाचस्पति ने 2,विशाल सिंह ने 1,देवाशीष ने 1, एवं तुषार अमर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 7 ओवर में ही जीत के लिए 86 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए।
भारती क्लब के तरफ से दीपक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में ही नाबाद 54 रन बना डाले वहीं अंकित सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

भारती क्लब के तरफ से दीपक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में ही नाबाद 54 रन बना डाले वहीं अंकित सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।


आज के मैच के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के सरफराज अशरफ को दिया गया।

भारती क्लब के तरफ सरफराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए
आज के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे वही स्कोरर मुरारी थे।


आज के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे वही स्कोरर मुरारी थे।


कल का मैच : आर्यन सुपर किंग्स बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.