Muzaffarpur 9 September : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के गौसी भगीरथ में SKJ Law College ने POCSO Act पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बाल अधिकारों की जानकारी दी।
POCSO Act पर जागरूकता कार्यक्रम
SKJ Law College की ओर से 09 सितंबर 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गौसी भगीरथ में Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012 (POCSO Act) विषय पर व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समाज, अभिभावकों एवं किशोर-किशोरियों को बाल यौन अपराधों से संबंधित कानून, बच्चों के अधिकार तथा कानून के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में कॉलेज के निदेशक श्री जयंत कुमार की महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली भूमिका रही। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी और सामाजिक जागरूकता ही बाल अपराधों की रोकथाम का मजबूत आधार है। उन्होंने POCSO Act के सही उपयोग के साथ-साथ कानून के दुरुपयोग की संभावनाओं को समझने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि कानून की जानकारी का अभाव किशोर विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए कई प्रकार की कानूनी एवं सामाजिक कठिनाइयां उत्पन्न कर सकता है।
POCSO Act के प्रावधानों की दी जानकारी
कार्यक्रम में महाविद्यालय एन. एस. एस. इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एस.पी. चौधरी ने अपने सम्बोधन में POCSO Act के भिन्न भिन्न धाराओं में निहित तथ्यों को बताते हुए कहा कि यह कानून अव्यस्क बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा करता है I डॉ. बी.एम. आजाद, डॉ. राय अमिताभ सहाय, डॉ. अर्चना अनुपम तथा डॉ. पंकज कुमार और प्रो. बाबुल कुमार ने भी उक्त विषय पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए,ग्रामीणों को POCSO Act के विभिन्न प्रावधानों एवं उसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

बच्चों की सुरक्षा में अभिभावकों की भूमिका अहम
इस अवसर पर डॉ. अर्चना अनुपम, छात्रा आशी तिवारी ने भी बच्चों की सुरक्षा,अभिभावकों की जिम्मेदारी, किशोरों में कानूनी जागरूकता तथा बाल अधिकारों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
अन्य वक्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि POCSO Act का उद्देश्य बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना है और इसके प्रावधानों को समझते समय कानून के उद्देश्य तथा बच्चे के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखना आवश्यक है।
SKJ Law College में साक्षरता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन https://t.co/VZ8FZQ3mqm #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/k4bpoCupYT
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 8, 2026
सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर
सोशल मीडिया की भूमिका पर भी विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग पर बल दिया I
कार्यक्रम में कॉलेज के PLV विद्यार्थीयों में आशी, अनिश, अंकित एवं शुभराज ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता फैलाने में सहयोग किया I इस कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही और लोगों ने बाल अधिकारों तथा POCSO Act से संबंधित विभिन्न प्रश्नों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.