www.goltoo.in

Andhra Pradesh Chemical Factory fire : आंध्र प्रदेश केमिकल फैक्ट्री आग से 6 सहित 4 बिहारी मजदुर मरे, 12 घायल

April 14, 2022 | by Goltoo

eluru

Eluru 14 April : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आधे दर्जन मजदुर जल मरे.आधे दर्जन मजूदरों में बिहार के 4 मजदुर हैं.हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. जान गंवाने वाले सभी मजदुर नालंदा जिला के निवासी हैं.


कालू रविदास, मनोज कुमार,सुभाष रविदास और हकदार रविदास की मौत फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई.ब्लास्ट में झुलसे 12 लोग अस्पताल में एडमिट कराये गए हैं.

ब्लास्ट में झुलसे 12 लोग अस्पताल में एडमिट कराये गए हैं Twitter image
adv banner

क महीने के अंदर बिहारी मजदूरों से जुडी दूसरी बड़ी घटना


एक महीने के अंदर ये बिहारी मजदूरों से जुडी दूसरी बड़ी घटना है.अब तक 15 से ज्यादा बिहारी मजूदरों की जलकर मौत बिहार के बाहर काम के दौरन हुई है.घायल मजदुर भी बिहार के ही बताये जा रहे है.


आंध्र प्रदेश के एलुरु स्तिथ एक केमिकल बायलर फैक्ट्री (Porus Laboratories) में नाइट्रिक एसिड और मोनो मिथाइल के रिसाव के कारण आग लगी है. विस्फोट के बाद आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया.आग और भयानक हो गई.एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने जानकारी दी.एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से लगी आग: एलुरु एसपी राहुल देव शर्मा

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।
विगत 23 मार्च को तेलंगाना के ही सिकंदराबाद स्तिथ कबाड़ गोदाम में आग से 11 बिहारी मजदुर जलकर मर गए थे.

#Andharafire #Chemicalfactoryfire

RELATED POSTS

View all

view all