Bihar News
Advertisements

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के आयोजन पर बिहार सरकार ने रोक लगा दी है.

Patna 14 June : बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के आयोजन पर बिहार सरकार ने रोक लगा दी है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आधिकारिक पत्र के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इस फैसले से अवगत कराया. बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ही आयोजित करती है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी आयोजित होती है. शिक्षक बहाली के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करती. है जिसकी अब अलग से जरूरत नहीं होगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को एक पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया कि बिहार सरकार अब TET नहीं लेगी. बिहार में अब टीईटी की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है.

Advertisements

पत्र में लिखा गया है कि उपर्युक्त विषय उपरोक्त विषय के माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित न्यायादेश के क्रम में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने हेतु निर्णय की अपेक्षा की गई है. इस क्रम में अवगत कराना है कि अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में दिनांक 26. 4.2022 को आहूत बैठक में निर्णय लिया गया है कि बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियुक्ति (प्रोन्नति स्थानांतरण अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त ) नियमावली 2020 में किए गए प्रावधानों के तहत शिक्षक नियुक्ति के लिए निर्धारित में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी में शामिल है. क्योंकि भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमित रूप से सीटीईटी कराया जा रहा है. इसलिए वर्तमान में विभाग द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है.

#btet #ctet

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.