Bihar News
Advertisements

Patna 7 October : बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश होने की पूर्वानुमान ठंड भी दिवाली से पहले बिहार में देर आए दुरुस्त आए वाली बात मानसून पर सही बैठती है. मानसून समाप्त होते-होते बिहार में अच्छी बारिश हो रही है. दुर्गा पूजा में इस वर्ष रुक रुक कर वर्षा होती रही.

Weather on Friday in Muzaffarpur

पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताया कि अगले 3 दिनों तक वर्षा होगी. मानसून के जाते-जाते अच्छी बरसात के बाद कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है. नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद बिहार में खतरा मंडराने लगा है. कई नदियों के जलस्तर बढ़ गए हैं. बिहार और नेपाल के इलाकों में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बाल्मीकि नगर बराज के सब 36 गेट खोले गए. गोपालगंज के इलाकों में चेतावनी जारी की गई है.

अगले 3 दिनों की बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. इसलिए ठंड दिवाली से पहले दस्तक दे देगी. बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें बच्चे और बुजुर्ग पर ध्यान देने की जरूरत है. बंगाल की खाड़ी में बदलते मॉनसून के सिस्टम के कारण बिहार में रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है.

Advertisements

#weather #Bihar #News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.