Bihar News
Advertisements

Patna 29 September : बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों की गोलीबारी में 5 लोग मारे गए अवैध बालू खनन को लेकर गुटों की में कई राउंड गोलियां चली जिसमें अभी तक 5 लोग मारे गए हैं. पटना बिहटा के अमनाबाद कटेसर इलाके में बालू के अवैध खनन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी की घटना हुई है. दोनों गुटों के नाम है सिपाही और फोजिया गुट.


बालू के अवैध खनन पर राज्य बिहार सरकार की रोक है. दूसरी तरफ बालू के खनन को लेकर अवैध कारोबारियों की हिम्मत इतनी कि वर्चस्व की लड़ाई में कई राउंड गोलीबारी करते हैं. 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और एक अन्य व्यक्ति के मारे जाने की समाचार आ रहा है. मौत की पुष्टि बिहटा थाना प्रभारी एसके सिंह भी कर चुके हैं.


एक तरफ बिहार सरकार दावा कर रही है बिहार में बहार है और सब जगह अमन-चैन है और सरकार लगी है विपक्ष को मजबूत करने में. दूसरी तरफ अपराधी बेलगाम हो रहे हैं. बिहार सरकार को इसकी भनक नहीं है.

Advertisements


हालांकि प्रशासन अब इस घटना पर लीपापोती करने की कोशिश करेगी क्योंकि कुछ देर पहले एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के बयान आए थे जिसमें उन्होंने कहा किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है और कोई लाश बरामद नहीं हुआ है मनेर के तीन और भोजपुर के एक व्यक्ति को गोली लगी है सभी मजदूर बताए जाते हैं. बिहटा के आमनाबाद दियारा में बालू की अवैध खनन होती है जहाँ यह घटना हुई है.

#Bihta #Biharnews #crime #crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.