www.goltoo.in

जाना था जापान पहुंच गए चीन दरभंगा के लिए उड़ा विमान पहुंचा हैदराबाद, 2 घंटे की जगह 12 घंटे की यात्रा

September 29, 2022 | by Goltoo

spc

Patna 29 September : बेंगलुरु से SpiceJet की उड़ान SG-493 दरभंगा के लिए उड़ान भरी पर उसे हैदराबाद डाइवर्ट कर दिया गया, दरभंगा के स्थान पर हैदराबाद पहुंच गए यात्री और आक्रोशित हो गए. इससे बाद हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई. स्पाइस जेट की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है. दरभंगा एयरपोर्ट के भी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. शुरुआती सफलताओं के बाद दरभंगा एयरपोर्ट की रैंकिंग धीरे-धीरे घट रही है.


दरभंगा के लिए उड़ान भरने के बाद बेंगलुरु से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों को जानकारी दी गई कि वापस बेंगलुरु के लिए 2 घंटे बाद विमान मिलेगी. इसके बाद यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया. इसके कुछ समय बाद घोषणा की गई कि हैदराबाद से पटना भेजने की तैयारी चल रही है.


स्पाइसजेट एसजी 493 दरभंगा के लिए 12:50 पर उड़ान भरी थी बेंगलुरु से आधे रास्ते के बाद वापस हैदराबाद 2:30 बजे लैंड कराया गया हैदराबाद में . बेंगलुरु से उड़ान के 90 मिनट होने के बाद उन्हें हैदराबाद में 2:30 बजे उतार दिया गया. इसी विमान से बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा देने आ रहे कई छात्र भी थे. लगभग 12 घंटे यात्रियों के लिए बहुत भयानक गुजरा.

12 घंटे की परेशानी के बाद 9:00 बजे रात के इन यात्रियों को पटना के लिए उड़ान उपलब्ध कराई गई. हैदराबाद एयरपोर्ट से पटना के लिए लगभग 9:00 बजे विमान ने उड़ान भड़ी. दरभंगा एयरपोर्ट पर सही जानकारी देने के लिए कोई उपलब्ध नहीं था और कस्टमर केयर भी काम नहीं कर रहे थे फोन रिसीव नहीं कर रहे थे.

भारत में एविएशन सेक्टर में परेशानियों का दौर अभी चल रहा है, परेशानियां कम नहीं हो रही है डीजीसीआई ने स्पीकेजेट को आधी क्षमता से उड़ान भरने की तिथि को आगे बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दिया था.

#darbhangaairport #spicejet #aviation

RELATED POSTS

View all

view all