Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 September : मुजफ्फरपुर के RBBM College में रेड एफएम टैलेंट हंट हुआ। सिद्धि शर्मा विजेता बनीं, जबकि राखी और खुशी रनर-अप रहीं।

RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन

रामबृक्ष बेनीपुरी महिला कॉलेज, मुजफ्फरपुर (RBBM College) में मंगलवार को रेड एफएम के सौजन्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य, गायन, मिमिक्री, भाषण, मेहंदी, कोलाज, रंगोली, ड्रॉइंग और पेंटिंग सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सिद्धि शर्मा को विजेता घोषित किया गया, जबकि राखी और खुशी रनर-अप रहीं।

छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में बिखेरा हुनर

RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन
RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन

टैलेंट हंट के दौरान छात्राओं ने मंच पर नृत्य, गायन, मिमिक्री और भाषण के माध्यम से अपनी कला एवं अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। इसके अलावा मेहंदी, कोलाज, रंगोली, ड्रॉइंग और पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखते ही बना और उनके प्रदर्शन को उपस्थित दर्शकों एवं शिक्षकों ने सराहा।

Advertisements
RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन
RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन

प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने बढ़ाया मनोबल

कार्यक्रम की प्रेरणास्रोत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा को पहचानना और उसका प्रदर्शन करना आवश्यक है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने वाला बताया।

RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन
RBBM College में टैलेंट हंट का आयोजन
RBBM College

डॉ. चेतना वर्मा ने रेड एफएम के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर डॉ. चेतना वर्मा ने कहा कि गांव, कस्बों और छोटे शहरों से आने वाली छात्राएं प्रतिभा के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्राओं, प्राचार्या और कॉलेज की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा मंच उपलब्ध कराने के लिए रेड एफएम के प्रति भी कृतज्ञता जताई।

शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. हेमा, डॉ. अंकिता, डॉ. नीतू, डॉ. नूपुर, डॉ. अन्नू, डॉ. पुतुल कुमारी, डॉ. मीनू, डॉ. नीलू, डॉ. मंजुलश्री, डॉ. मिंटू, डॉ. दिव्या, डॉ. अफरोज, डॉ. अभय, कोमल, विजया, केशु रंजन, अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन RJ उमंग और RJ महिमा ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.