Aurai/Muzaffarpur 19 September : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ़्फ़रपुर की अंगीभूत इकाई, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, औराई (Degree College Aurai) के सभागार में शनिवार को ‘हिंदी दिवस 2026’ के अवसर पर “पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह” का औपचारिक एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
Degree College Aurai में पुरस्कार वितरण
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ़्फ़रपुर की अंगीभूत इकाई, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, औराई के सभागार में शनिवार को ‘हिंदी दिवस 2026’ के अवसर पर “पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह” का औपचारिक एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:55 बजे अतिथियों के मंच आगमन के साथ हुआ। मंच का कुशल संचालन डॉ. मैत्रेयी दास एवं डॉ. अग्निवेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान
समारोह के मुख्य अतिथि श्री धनंजय कुमार (अपर समाहर्ता – DPGRO, मुज़फ़्फ़रपुर), सारस्वत अतिथि डॉ. विजय कुमार (विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, लंगट सिंह महाविद्यालय, मुज़फ़्फ़रपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. पयोली (प्राचार्या, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा (प्राचार्य, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, औराई) को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, आयोजन समिति की समन्वयक डॉ. रिया दुबे एवं आयोजन सचिव डॉ. देवानंद राजू यादव का भी औपचारिक अभिनंदन किया गया।

प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण
आयोजन सचिव एवं हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवानंद राजू यादव ने 12 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित 7-दिवसीय ‘हिंदी सप्ताह’ की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों में भाषा व साहित्य के प्रति अभिरुचि बढ़ाना एवं उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को सुदृढ़ करना था।
● 12 से 14 सितंबर 2026: प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया।
● 15 सितंबर 2026 (शुभारंभ, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता): दीप प्रज्वलन पश्चात भाषण प्रतियोगिता (4 प्रतिभागी) एवं निबंध प्रतियोगिता (14 प्रतिभागी) आयोजित हुई।
● 16 सितंबर 2026 (कविता वाचन एवं गीत गायन): कविता वाचन में 11 तथा हिंदी गीत गायन में 5 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।
● 18 सितंबर 2026 (मूल्यांकन): 9-सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा कुल 34 प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन।

- सारगर्भित विचार और भाषाई चेतना
समारोह के दौरान मंच से शिक्षाविदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ओजस्वी विचार गुंजायमान हुए:
“देसिल बअना सब जन मिट्ठा। तें तैसन जम्पिओ अवहट्ठा॥”
— डॉ. पयोली (प्राचार्या, रा.डि.म., गायघाट)
(मैथिल कोकिल विद्यापति की पंक्तियों के माध्यम से लोकभाषा की मिठास और सहज स्वीकार्यता पर बल दिया।)
● डॉ. विजय कुमार (सारस्वत अतिथि): उन्होंने संस्कृत, पालि, प्राकृत और अपभ्रंश से होते हुए हिंदी के ऐतिहासिक विकास-क्रम को समझाया और भक्तिकाल की कवयित्री मीराबाई के पदों के माध्यम से हिंदी की निष्पक्ष अभिव्यक्ति क्षमता पर प्रकाश डाला।
● श्री धनंजय कुमार (मुख्य अतिथि): उन्होंने प्रशासनिक व सामाजिक जीवन में हिंदी की महत्ता तथा भाषाई अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
● डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा (अध्यक्ष व प्राचार्य): अपने अध्यक्षीय भाषण में भाषा निरपेक्षता और इसके व्यावहारिक पक्षों पर विचार रखते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के संवर्धन के लिए प्रेरित किया।
Bihar के 10 विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, हर पद के लिए 600–800 आवेदन https://t.co/vXbZKVH0oI #Biharnews #vcappointment @brabu_ac_in pic.twitter.com/kVFlkP36Jb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 17, 2026
प्रतियोगिता परिणाम एवं ‘कलम के सिपाही’ सम्मान
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए:
प्रतियोगिता का नाम प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
कविता वाचन प्रीति कुमारी (रोल 45) मुस्कान कुमारी (रोल 69) हफ़सा नाज (रोल 116)
भाषण प्रतियोगिता मुस्कान कुमारी (रोल 69) ज्योति कुमारी (रोल 13) सुमैया परवीन (रोल 41)
निबंध लेखन मुस्कान कुमारी (रोल 69) मुस्कान कुमारी (रोल 99) प्रीति कुमारी (रोल 45)
हिंदी गीत गायन शिवम कुमारी (रोल 97) शिवम कुमार (रोल 70) कविता कुमारी (रोल 121)
कार्यक्रम की उत्कृष्ट मीडिया कवरेज हेतु उपस्थित पत्रकारों व मीडिया प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से ‘कलम के सिपाही’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन
अंत में आयोजन समिति की समन्वयक डॉ. रिया दुबे ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, मीडियाकर्मियों व छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एवं अल्पाहार के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.