Muzaffarpur 24 September : LS College मुजफ्फरपुर में विश्व नदी दिवस पर व्याख्यान और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। NCC कैडेट्स ने नदियों के संरक्षण की शपथ ली।
विश्व नदी दिवस LS College में
LS College मुजफ्फरपुर और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नदी दिवस पर व्याख्यान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो शिवा रंजन चतुर्वेदी ने नदियों को जीवन रेखा बताया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में नदियों की बड़ी भूमिका रही है। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सभी को समेकित रूप से प्रयास करना होगा।

कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि नदियों में औद्योगिक कचरे के प्रवाहित होने की वजह से पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इस वजह से न केवल जलीय जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाता है बल्कि पूरी जैव विविधता प्रभावित होती है। नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण हेतु एनसीसी कैडेट को शपथ भी दिलाया गया। एनसीसी के कैडेट जैव विविधता और नदियों के संरक्षण को केंद्र में रख कर पेंटिंग के माध्यम से अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।
MDDM College में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका जायसवाल के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ NSS गीत से हुआ।https://t.co/Xd2Z5yv9JI #Muzaffarpur #nss pic.twitter.com/RmbijDOKSz
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 24, 2026
इस अवसर पर डॉ संतोष अनल, डॉ परमेश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज ने किया। मौके पर डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ वेद प्रकाश दूबे, डॉ दीपक कुमार, डॉ धीरेंद्र सिंह, अंडर ऑफिसर सृष्टि, सार्जेंट ज्योतिलाल, सार्जेंट शालू समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.