Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 27 September : Muzaffarpur के जी.डी. मदर स्कूल के छात्र आयुष कुमार सिंह का बिहार बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ। आयुष जूनियर NBA और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

जी. डी. मदर. स्कूल Muzaffarpur के आयुष कुमार सिंह 51वीं सब – जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में

जी. डी. मदर स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि 29 जुलाई से 03 अगस्त को सब – जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले से आयुष कुमार सिंह का चयन किया गया।उन्होंने बताया कि वर्तमान बिहार टीम में आयुष कुमार सिंह सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे कक्षा दसवीं का छात्र है। पिता शिव शंकर कुमार व्यावसायिक एवं माता निक्की सिंह गृहणी हैं।

जी. डी. मदर. स्कूल Muzaffarpur के आयुष कुमार सिंह 51वीं सब - जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में
जी. डी. मदर. स्कूल Muzaffarpur के आयुष कुमार सिंह 51वीं सब – जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में

इस मौके पर विद्यालय की सयुंक्त सचिव प्रीति रानी ने कोच एवं खिलाड़ी की सराहना की और बताया की आयुष इससे पहले भी सब – जूनियर और एस जी एफ आई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चूका है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे भारत से खिलाड़ियों का चयन कर खेलो इंडिया असीसमेंट कैंप का आयोजन अहमदाबाद में किया गया था। जिसमें बिहार से 02 खिलाड़ियों का चयन किया गया था और दोनों के दोनों खिलाड़ियों जी. डी. मदर स्कूल से थे, जिसमें आयुष कुमार सिंह का भी चयन हुआ था। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि विद्यालय के बास्केटबॉल खिलाड़ी दिन प्रतिदिन अपनी कड़ी मेहनत के कारण विद्यालय ही नहीं जिला और राज्य का भी नाम रौशन कर रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद हैं यही खिलाड़ी आने वाले दिनों में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम भी रौशन करेंगे।

Advertisements

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया इसी वर्ष आयोजित जूनियर एन बी ए नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भी पूरे बिहार से एकमात्र चयन आयुष कुमार सिंह का हुआ था।

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य नीलम सिंह एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष जताया एवं उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.