Sports
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण Bihar State Sports Authority के तत्वाधान में दिनांक 29 जून 2024 को राज्य के 9 प्रमंडलो में एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 चयन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।

Bihar State Sports Authority वॉलीबॉल U-15 चयन प्रतियोगिता

इसके तहत तिरहुत प्रमंडल के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन स्थल आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है।

Bihar State Sports Authority वॉलीबॉल U-15 चयन प्रतियोगिता

तिरहुत प्रमंडल के संयोजक करुणेश कुमार ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना साथ ही बिहार के जो भी प्रतिभावान और होनहार खिलाड़ी हैं उनका चयन कर उन्हें अलग से प्रशिक्षित करना है।

Advertisements

कौन कौन भाग ले सकते ?

चयन प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जिनकी जन्म तिथि 31 दिसंबर 2008 या उसके बाद का हो,साथ ही खिलाड़ियों की न्यूनतम ऊंचाई 176 सेंटीमीटर होनी चाहिए। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है।

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दी जाएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.