Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : RDS College के इतिहास विभाग के तत्वावधान में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, राजनीतिक एवं सामाजिक दर्शन तथा समकालीन वैश्विक परिदृश्य में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एन. रजवी ने गांधी के मोहन से महात्मा बनने तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी के राजनीतिक दर्शन, सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और जनभागीदारी की अवधारणाओं की चर्चा करते हुए कहा कि गांधी का राजनीतिक चिंतन केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने विश्व की राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना को प्रभावित किया।

डॉ. अजमत अली ने गांधी को सामाजिक चेतना का प्रतीक बताते हुए उनके सामाजिक दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी का चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।

Advertisements
RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित
RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित

डॉ. ललित किशोर ने कहा कि गांधी के जीवन और चिंतन के निर्माण में पाश्चात्य दार्शनिकों एवं लेखकों का भी महत्वपूर्ण प्रभाव रहा। उन्होंने कहा कि गांधी ने विभिन्न विचारधाराओं और साहित्यिक चिंतन से संवाद करते हुए अपने विचारों को व्यापक मानवीय दृष्टि प्रदान की। पाश्चात्य साहित्य और वैश्विक बौद्धिक विमर्श ने गांधी के विचारों को भारत की सीमाओं से बाहर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें ‘ग्लोबल गांधी’ के रूप में स्थापित किया।

RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित
RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित

डॉ. मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। हिंसा, असमानता और सामाजिक तनाव के दौर में सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और मानवता पर आधारित गांधी का चिंतन विश्व को नई दिशा प्रदान कर सकता है।

RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित
RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित

इस अवसर पर डॉ. अनुपम कुमार एवं डॉ. रविंद्र कुमार ने भी गांधी के व्यक्तित्व एवं विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि गांधी को केवल इतिहास के एक अध्याय के रूप में देखने के बजाय उनके विचारों को वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक चुनौतियों के संदर्भ में समझने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अजमत अली के निर्देशन में तैयार पुस्तक आइडिया आफ भारत का लोकार्पण किया गया। पुस्तक के माध्यम से भारत के विचार, उसकी सांस्कृतिक चेतना और समकालीन विमर्श से जुड़े विभिन्न पक्षों को समझने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी गांधी के व्यक्तित्व, दर्शन और विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उनके विचारों की वक्ताओं द्वारा सराहना की गई। संगोष्ठी ने विद्यार्थियों को गांधी के विचारों को केवल पाठ्यक्रम के स्तर पर नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक एवं वैश्विक संदर्भ में समझने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में इतिहास विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.