Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : LP Shahi College कुढ़नी में गांधी, लालबहादुर शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

LP Shahi College कुढ़नी में गांधी, शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

आज दिनांक 02/10/2026 को 11बजे दिन में LP Shahi College कुढ़नी, मुज. में,महाविद्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महान शिक्षाविद एल. पी. शाही का जयंती मनायीं गयी I समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ, उक्त अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. मुरारी झा, कांग्रेस नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह, सियाराम ठाकुर, मुकेश साह, गरीबन सहनी, अजीत कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे I

LP Shahi College कुढ़नी में गांधी, शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
LP Shahi College कुढ़नी में गांधी, शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुरारी झा ने स्वागत सम्बोधन करते हुए तीनो महान विभूतियों के जीवनी व कृतित्व को विस्तार से बताया I मुख्य अतिथि निदेशक श्री जयंत कुमार ने गांधीजी द्वारा चलाये गये विभिन्न आंदोलनो को बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व क्षमता अतुलनीय था था I

Advertisements
LP Shahi College कुढ़नी में गांधी, शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
LP Shahi College कुढ़नी में गांधी, शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

शास्त्रीजी के विषय में बताया कि वे ईमानदारी एवं सादगी के प्रतीक थे, साथ ही उन्होंने एल. पी. शाहीजी को एक प्रखर शिक्षाविद व समाजसेवी बताया और कहा कि शाहीजी विद्यार्थियों कि अवश्यक्ताओ और समस्याओं के निदान हेतु अनेको शिक्षण संस्थान की स्थापना किये I कांग्रेसी नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजो को झुकने पर मजबूर कर दिए और देश को आजाद कराये I

आगे कहा कि शास्त्रीजी जय जवान और जय किसान के नारा देकर देश के दुश्मनों को परास्त किया I साथ ही एल. पी. शाही जी के बारे में कहा कि वे अपने जीवनकाल में बिहार के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई I शिक्षा, क़ृषि, उद्योग एवं आर्थिक विकास में शाहीजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता I

इनके अलावा अन्य वक्ताओ में प्रो. बी. एम. आजाद, डॉ. एस. पी. चौधरी, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, श्री उज्जवल कुमार, गरीबन सहनी, दिलीप राय इत्यादि थे I

कार्यक्रम के बीच में महाविद्यालय द्वारा बच्चों को उपहार में पुस्तक, कॉपी, पेन्सिल सहित पढ़ाई के सभी चीजों का पैकेट देकर और समाज के प्रमुख लोगो को शॉल ओढकर सम्मानित किया गया I

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र -छात्राएं एवं आगत अतिथि जिनमें मुख्यतः विपिन कुमार विवेक कुमार, अरुण शाही सुनीलसिंह ,नीरजकुमार,अरविन्द भगत, अखिलेश कुमार,आदित्य कुमार, संगीता कुमारी, वीणा कुमारी , नीरा कुमारी, रीमा कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे I

कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज कुमार और धन्यवाद ज्ञापन श्री उज्जवल कुमार के द्वारा हुआ I

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.