Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : मुजफ्फरपुर के SKJ Law College में गांधी, शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती मनाई गई। CSR के तहत राइजिंग स्कॉलर एकेडमी को इन्वर्टर व बैटरी दी गई।

SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी, CSR के तहत राइजिंग स्कॉलर एकेडमी को मिला सहयोग

SKJ Law College मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महाविद्यालय के संस्थापक सचिव सह पूर्व अध्यक्ष एल. पी. शाही की जयंती समारोह I

आज दिनांक 02/10/2026 को 9:30 बजे सुबह में SKJ Law College मुज. के सेमिनार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महाविद्यालय के संस्थापक सचिव व पूर्वअध्यक्ष
एल.पी.शाही का जयंती समारोह का आयोजन हुआ I

Advertisements
SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी
SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी

इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर स्थित एल.पी.शाहीजी के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया I इसके पश्चात सेमिनार हॉल में महात्मा गाँधी, लालबहादुर शास्त्री एवं एल. पी. शाही के तैल चित्र पर उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किया I जिसमे मुख्यतः महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, वरीय शिक्षक प्रो.बी.एम.आजाद, डॉ. एस.पी.चौधरी, वरीय कांग्रेसी नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह, कॉलेज प्रशासक डॉ.रत्नेशकुमार, नैक कॉर्डिंनेटर डॉ आशुतोष कुमार, डॉ. अर्चना अनुपम, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थे I

SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी
SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी

इसके पश्चात इस समारोह में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन सम्बोधन महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवनी व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सत्य एवं अहिंसा के प्रतिबिम्व थे तो दूसरा सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक थे I आगे उन्होंने एल. पी. शाही द्वारा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शिक्षा के में किये गये कार्यों को विस्तार से बताया I

SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी
SKJ Law College में गांधी-शास्त्री और एल.पी. शाही की जयंती पर संगोष्ठी

प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में आगत अतिथियों को स्वागत करते हुए, उन्होंने गांधीजी, शास्त्रीजी और एल.पी.शाहीजी के द्वारा समाज एवं देश के प्रति किये गये कार्यों को विस्तार से बताया I वरीय कांग्रेसी नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि गांधीजी में नेतृत्व क्षमता अतुलनीय था जिनके आवाज पर जनता उनके पीछे आ जाती थी तो शास्त्रीजी अपनी दूरदर्शिता से देश को संकट से निकाला I साथ ही उन्होंने एल.पी. शाहीजी के साथ बिताये हुए संस्मरण को याद किया I

इसके अलावा अन्य वक्ताओ ने तीनो महान विभूतियों को अपने वक्तव्यों से याद किया, जिनमें प्रो. बी.एम.आजाद, डॉ.एस.पी.चौधरी, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अर्चना अनुपम, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थेI इस कार्यक्रम के बीच में महाविद्यालय के द्वारा सी.एस.आर.के तहत राइजिंग स्कॉलरएकेडमी को इन्वर्टर व दो बैटरी प्रदान किया गया I साथ ही उक्तविद्यालय को समय समय पर शैक्षणिक विकास के हेतु मदद कि घोषणा कि गयी I

इस समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र -छात्राएं सहित शहर के गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे I
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एस. पी. चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पंकज कुमार ने किया I

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.