Muzaffarpur 2 October : महात्मा गांधी जयंती पर MDDM College में NSS Unit ने स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई, जागरूकता रैली और स्वच्छता शपथ ली।
MDDM College की NSS Unit द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर MDDM College की NSS Unit द्वारा प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका जायसवाल के संरक्षण में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन एवं जिम्मेदार नागरिकता का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। NSS Programme Officer डॉ. शगुफ्ता नाज़ ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
RDS College के इतिहास विभाग में ‘समकालीन विश्व में गांधी’ विषय पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित #Muzaffarpur https://t.co/C4t7SlUC7W pic.twitter.com/QAutZnMX6S
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 1, 2026
अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने पूरे कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की, प्लास्टिक की बोतलों एवं अन्य कचरे को एकत्र कर उचित निस्तारण किया तथा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता संबंधी नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली।
इस अवसर पर डॉ. आशा सिंह यादव सहित राधिका, रूबी, संध्या, मनीषा, खुशी, स्वर्णा, विदुषी, घूंघट, साहिबा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.