Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 April : RDS College के कल्चरल ग्रुप ‘विरासत’ के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। शत प्रतिशत मतदान हमारा लक्ष्य हो तभी लोकतंत्र मजबूत बनेगा।

RDS College मतदान जागरूकता अभियान

RDS College द्वारा नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान
RDS College द्वारा नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान

नुक्कड़ नाटक के आयोजन में गुंजा, पवन, तान्या, राहुल, सिंपी, नेहा, कोमल और शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

RDS College द्वारा नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान
RDS College द्वारा नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान
RDS College

वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गणित विभाग की अंजलि रानी, द्वितीय स्थान हिंदी की छात्रा निशा कुमारी, तृतीय स्थान शिवानी कुमारी को प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार श्रावणी श्रुति, अनिष्का, राहुल गिरी, प्रतीक्षा, गौतम, कोमल एवं राहुल को दिया गया।

Advertisements
RDS College
RDS College द्वारा नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान
RDS College द्वारा नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना होगा। मतदान के महत्व को समझाने के लिए कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का महत्वपूर्ण काम किया है।

कल्चरल ग्रुप की संयोजक डॉ तूलिका सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक और पोस्टर बनाने की तैयारी विगत एक सप्ताह से कराया जा रहा था। प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

मौके पर डॉ रामकुमार, डॉ तूलिका सिंह, डॉ सरोज पाठक, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ नीरज, डॉ आशीष कांता एवं डॉ ललित किशोर मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.