Muzaffarpur 3 October : Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई स्कूलों ने जीते खिताब
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) और जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1 से 4 अक्टूबर तक चल रही प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए गए।
वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो में स्कूलों का दबदबा
अंडर-17 बालक वॉलीबॉल में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिका उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक कबड्डी में डीएवी बखरी ने पहला स्थान प्राप्त किया और संत जोसफ स्कूल उपविजेता रहा।

खो-खो के अंडर-17 बालक वर्ग में हाई स्कूल सकरी सरैया विजेता तथा सैक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में भी हाई स्कूल सकरी सरैया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
बैडमिंटन के अंडर-14 बालिका वर्ग में अद्वि शेखर ने प्रथम, नीलाक्षी ठाकुर ने द्वितीय और सिद्धियाँ कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में शाम्भवी शर्मा पहले, सोनाक्षी झा दूसरे और तुष्टि तीसरे स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स में कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक
एथलेटिक्स के अंडर-17 वर्ग में ट्रिपल जंप में रौनक भारद्वाज, मनीष कुमार मिश्रा और चिन्मय राज ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप बालक वर्ग में प्रिंस राज प्रथम, मनंजय कुमार द्वितीय और कुणाल कुमार तृतीय रहे। बालिका हाई जंप में महिमा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रीति कुमारी और विजयलक्ष्मी झा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

लॉन्ग जंप बालक वर्ग में अपूर्व भारती प्रथम, रौनक कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंगीता कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो में बालक वर्ग से गौरव कुमार और बालिका वर्ग से अभिलाषा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में ईशान राज तथा बालिका वर्ग में राधा रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। शॉटपुट में बालक वर्ग में चिराग कौशिक और बालिका वर्ग में राधा रानी शीर्ष पर रहीं।
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एथलेटिक्स से बॉक्सिंग तक हुए मुकाबले #Muzaffarpur #khel https://t.co/gLKHOU3px1 pic.twitter.com/wh8USCuSwn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 2, 2026
दौड़ स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
100 मीटर बालक वर्ग में रौनक कुमार प्रथम, सत्यम कुमार यादव द्वितीय और सम्राट सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंगीता कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग में रौनक कुमार और बालिका वर्ग में अंगीता कुमारी विजेता बनीं।

400 मीटर बालक वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में शगुन कुमारी ने बाजी मारी। 800 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी प्रथम रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग में नितिन राज तथा बालिका वर्ग में शगुन कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। 3000 मीटर बालक वर्ग में शिवम कुमार और बालिका वर्ग में अंशु कुमारी प्रथम रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार, स्वेताब खान, बबलू कुमार, संजय कुमार, करुणेश कुमार, अंकुश कुमार और अभिषेक सोनू सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.