Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 6 October : मुजफ्फरपुर में प्रमंडल स्तरीय School Sports Competition 2026 का आगाज। खो-खो, हैंडबॉल और तैराकी में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुजफ्फरपुर में Divisional School Sports Competition 2026 : खो-खो, हैंडबॉल और तैराकी में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय School Sports Competition 2026 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर तक किया जा रहा है। एसडीओ पश्चिमी स्नेहा कुमारी और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद खो-खो, हैंडबॉल और तैराकी सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खो-खो में मुजफ्फरपुर का दबदबा

अंडर-14 बालक वर्ग के खो-खो मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने वैशाली को 9-5 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर ने पश्चिम चंपारण को 13-0 के बड़े अंतर से पराजित कर प्रमंडल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों मुकाबलों में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Advertisements

हैंडबॉल में भी कड़े मुकाबले

अंडर-17 बालक वर्ग के हैंडबॉल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने पश्चिम चंपारण को 6-5 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 5-4 से पराजित किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

मुजफ्फरपुर में Divisional School Sports Competition 2026
मुजफ्फरपुर में Divisional School Sports Competition 2026

टेबल टेनिस

अंडर 14 बालक में प्रथम वत्सल डागा, द्वितीय सुयश भारद्वाज, तृतीय आयुष्मान शर्राफ एवं चतुर्थ स्थान आर्यन (सभी मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त किया। टेबल टेनिस बालिका अंडर 14 वर्ग में प्रथम अपूर्वा, द्वितीय अद्विता बोस, तृतीय श्रेया कुमारी एवं चतुर्थ स्थान हर्षिता सूरी (सभी मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त किया।

बैडमिंटन

अंडर 14 बालक में प्रथम अर्णव मिश्रा, द्वितीय सक्षम कुमार, तृतीय अर्णव कुमार सिंह (पूर्वी चंपारण) एवं चतुर्थ स्थान नासिर अली (पश्चिमी चंपारण) ने प्राप्त किया। बैडमिंटन अंडर 14 बालिका प्रथम आद्वि शेखर, द्वितीय नीलाक्षी, तृतीय सिद्ध्या कुमारी एवं चतुर्थ स्थान कृति कुमारी (सभी मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त किया।
टीमों की संख्या कम होने के कारण योग एवं रग्बी में ट्रायल प्रतियोगिता कराया गया।

तैराकी में मुजफ्फरपुर विजेता

तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिला विजेता और सीतामढ़ी उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में आर्यन आर्या ने स्वर्ण, सत्यम कुमार ने रजत और रघु कुमार ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में आर्यन आर्या ने स्वर्ण और रघु कुमार ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-17 वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में तरुष मोर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आर्यन अग्रवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में 200 मीटर फ्री स्टाइल में आयुष राज ने स्वर्ण, अक्षय कुमार ने रजत और मोहम्मद अब्दुल्ला ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर फ्री स्टाइल में अक्षय कुमार ने स्वर्ण, रियान सिन्हा ने रजत और अतुल्य सूर्यांश ने कांस्य पदक हासिल किया।

Divisional School Sports Competition 2026
Divisional School Sports Competition 2026

100 मीटर बैक स्ट्रोक में आयुष राज ने स्वर्ण, अक्षय कुमार ने रजत और अतुल्य सूर्यांश ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में आयुष राज ने स्वर्ण, रियान सिन्हा ने रजत और मोहम्मद अब्दुल्ला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मोहम्मद अब्दुल्लाह ने स्वर्ण, रियान सिन्हा ने रजत और अतुल्य सूर्यांश ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल में रुही गोयनका ने स्वर्ण और अदिति कश्यप ने रजत पदक जीता। वहीं 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अदिति कश्यप ने स्वर्ण और रुही गोयनका ने रजत पदक हासिल किया।

मुजफ्फरपुर में Divisional School Sports Competition 2026
मुजफ्फरपुर में Divisional School Sports Competition 2026

उद्घाटन कार्यक्रम का मंच संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक करुणेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के स्कूली खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.