Muzaffarpur 31 October : लंगट सिंह कॉलेज (LS College) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज आईक्यूएसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर प्राचार्या एवं शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण से हुई।
LS College में सरदार पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने एकीकृत भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि उस मजबूत और एकजुट भारत का सपना साकार हो सके जिसके लिए सरदार पटेल ने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्राचार्या ने उपस्थित सभी लोगों को ‘राष्ट्रीय एकता की शपथ’ भी दिलाई। यह शपथ सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का सम्मान करने तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प थी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत प्राचार्या प्रो कनुप्रिया के नेतृत्व में कॉलेज एनएसएस एवं एनसीसी द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एकता की भावना को मजबूत करने के लिए इस दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज एनसीसी द्वारा एकता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
RAJESH GOLTOO @GOLTOO · 9s LS College Muzaffarpur में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #Muzaffarpur @brabu_ac_in https://t.co/zpRa1F3rFW https://t.co/8wCMRVPdgj
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 28, 2026
कार्यक्रम का संचालन LS College एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने किया। मौके पर डॉ. ऋतुराज कुमार, डॉ. रीमा कुमारी, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ आलोक कुमार, डॉ संध्या कुमारी, डॉ मणिभूषण, डॉ नवीन कुमार,डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज, डॉ. आनंद कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
LNT College में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ समारोह, ऐश्वर्य आनंद हुए सम्मानित #Muzaffarpur #nss @brabu_ac_in https://t.co/rKBbMOjdv6 https://t.co/h7hozNxPgb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 31, 2026
Wireless Keyboard & Mouse Combo
104 UV-Printed Keys, ₹ Key, 12 Multimedia Keys, Retractable Stand, 4 Button Mouse, 1600 DPI, High Precision, USB Nano Receiver (Companion 304, White + Grey)
Multipurpose Wireless Mic
Microphone for iPhone 15+ & Type-C Android, 80m Range, Noise Reduction & Echo Modes, Wireless Mic for Creators, Vlogging, YouTube & Interviews
Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.