Muzaffarpur News
Advertisements

आरजेडी एमएलसी उम्मीदवार शंभू सिंह के चार सुरक्षाकर्मी हिरासत में,

आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला

Muzaffarpur 22 March : आर्म्स एक्ट और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुजफ्फरपुर में आरजेडी एमएलसी उम्मीदवार शंभू सिंह के चार सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि आरजेडी उम्मीदवार शंभू सिंह ने अहियापुर इलाके के एक के विवाह भवन में अपना चुनाव कार्यालय बनाया है. अहियापुर थाने की टीम ने विवाह भवन से इन चारों को गिरफ्तार किया है. इन सब के पास से तीन राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है. जिसे जब्त कर ली गई है. एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि 4 अप्रैल को एमएलसी का चुनाव होना है और आचार आदर्श आचार संहिता भी लागू है. ऐसे में हथियार लेकर घूमना अपराध है. मजिस्ट्रेट मुसहरी के सीईओ सतीश कुमार के आवेदन के आधार पर अहियापुर थाना ने एफ आई आर दर्ज की है.

Advertisements

गिरफ्तार सुरक्षा कर्मियों के नाम है कटरा धनौर के मुरारी कुमार ,आजमगढ़ के मुन्ना शुक्ला, अहियापुर सहबाजपुर के महेंद्र शर्मा और बलिया के अनिल कुमार ठाकुर. एसपी जयंत कांत ने यह भी पता है कि यदि शंभू सिंह को किसी से चुनाव आयोग की अनुमति लेने के बाद ही सुरक्षाकर्मी रख सकते हैं. निजी सुरक्षाकर्मी और हथियार का प्रदर्शन किसी भी तरीके से मंजूर नहीं होगा.

एमएलसी उम्मीदवार शंभू सिंह का कहना है कि मैंने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन नहीं दिए जाने पर निजी सुरक्षा गार्ड रखा है. टाउन डीएसपी के अनुसार कुछ वोटरों को धमकाने की बात सामने आई थी. इस आधार पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही थी. इसी आधार पर कार्रवाई में चारों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से हथियार बरामद हुए. हथियारों के लाइसेंस जम्मू कश्मीर और दूसरे राज्य के हैं. अब यह पता लगाया जा रहा है कि ऑल इंडिया लाइसेंस है या नहीं छानबीन की जा रही है. एफ आई आर दर्ज कर ली गई है.जाँच में यदि त्रुटि पाई गई तो चारो सुरक्षाकर्मी के साथ साथ उम्मीदवार पर भी प्राथमिकी दर्ज होगी.

Banner

#Muzaffarpur #Muzaffarpurnews #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.