Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 November : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Degree College Gayghat में स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तन, मन और समाज को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत आदत न मानकर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर बल दिया।

Advertisements
Degree College Gayghat में स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन
Degree College Gayghat में स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन
Degree College Gayghat में स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन
Degree College Gayghat में स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री शिखा राय, सहायक प्राध्यापक श्री अभिज्ञान रंजन एवं अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति रानी के संयोजन में किया गया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संकल्प भी लिया तथा नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पयोली सहित महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक—डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आयुष वत्स, डॉ. उपांशु, डॉ. विशाल गिरीश तिवारी, डॉ. तरुण कुमार भट्ट, डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. दत्तात्रेय, सुश्री अंजू प्रकाश, सुश्री शिखा राय एवं श्री अभिज्ञान रंजन उपस्थित रहे। गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों में श्री सौम्य प्रवीण (UDC) एवं श्री कृष्णा कुमार भी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.