Muzaffarpur 23 November : मुजफ्फरपुर के RDS College में विश्व दर्शन दिवस पर भारतीय दर्शन की वैश्विक दृष्टि और नैतिक चेतना विषय पर व्याख्यान आयोजित, डॉ. विजय कुमार ने किया संबोधित।
RDS College में विश्व दर्शन दिवस पर व्याख्यान, भारतीय दर्शन की वैश्विक दृष्टि और नैतिक चेतना पर हुई चर्चा
RDS College, मुजफ्फरपुर के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार, दिनांक 23 नवंबर 2026 को “भारतीय दर्शन की वैश्विक दृष्टि और नैतिक चेतना” विषय पर एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय पर व्याख्यान देने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में मुजफ्फरपुर शहर के लंगट सिंह महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार उपस्थित रहें एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान के साथ हुआ। अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ श्रुति ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा पाठक ने विषय-प्रवेश करते हुए बताया कि भारतीय दर्शन की समृद्ध परंपरा और उसकी वैश्विक दृष्टि के नैतिक आयाम के कई महत्वपूर्ण पक्ष है। डॉ पाठक ने भारतीय दर्शन की व्यक्ति के गरिमामयी अस्तित्व, व्यक्ति और समुदाय का संबंध और प्रकृति के साथ मनुष्यों के सहअस्तित्व जैसी अवधारणा को बताते हुए उसके वैश्विक रूप के नैतिक आधार को स्पष्ट किया तथा इस दृष्टि से उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. विजय कुमार ने अपने विस्तृत व्याख्यान में कहा कि भारतीय दर्शन केवल जीवन और संसार के रहस्यों को समझने का ही माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों, नैतिकता और विश्व कल्याण की भावना विकसित करने का मार्ग भी है। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे आदर्शों को भारतीय दर्शन की वैश्विक दृष्टि का आधार बताया तथा विद्यार्थियों से इन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

डॉ विजय कुमार ने बताया कि भारतीय दर्शन की वैश्विक दृष्टि अथवा उसका वैश्विक रूप अत्यंत समृद्ध है और इसके पीछे उन्होंने दर्शन की आचार मीमांसा अथवा नैतिक मूल्यों को कारण बताया। डॉ विजय कुमार ने जैन दर्शन की आचार मीमांसा,अनंत चतुष्टय , अनेकांतवाद और स्यादवाद् को अत्यंत सरल रूप में और व्यावहारिक उदाहरणों द्वारा बताया। उन्होंने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ ,निष्काम कर्म, लोकसंग्रह जैसे आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये विचार केवल भारतीय संस्कृति की पहचान नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं।इन सिद्धांतों के पीछे मनीषियों की नैतिक रूप से संस्कारित करने के उद्देश्य को स्पष्ट किया और कहा कि ऐसी संकल्पनाएं ही वैश्विक रूप ले सकती है जो सभी के लिए कल्याणकारी होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार ने वर्तमान समय में बढ़ती सामाजिक असहिष्णुता, नैतिक मूल्यों में गिरावट और मानवीय संवेदनाओं की कमी के संदर्भ में भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे दर्शन को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उसके मूल्यों को अपने जीवन और व्यवहार में भी अपनाएं।

कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश कुमार गुप्ता, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आर. एन. ओझा एवं इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. एम. एन. रिजवी ने भी भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता और नैतिक मूल्यों पर अपने विचार रखे।

इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में इतिहास विभाग के डॉ अजमत अली के साथ ही सन्नी कुमार , आज्ञा कुमारी इत्यादि छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न वक्ता के समक्ष रखा। मुख्य वक्ता ने सभी की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए तार्किक चिंतन और स्वतंत्र विचार के महत्व को रेखांकित किया।
Muzaffarpur Airport के लिए ₹58.87 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास। दरभंगा और रक्सौल में भी एयरपोर्ट विकास, लेकिन नियमित उड़ान कब? #Muzaffarpur #Airport https://t.co/7o3xiyAwjZ https://t.co/uqR1LYJhok
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 21, 2026

उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. हसन रजा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह संगोष्ठी समाप्त हुआ। व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्नेहलता ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. नीरज कुमार, डॉ. नियाज़, डॉ. विकास कुमार,डॉ. आएशा, डॉ. सुमनलता, डॉ. आरती, डॉ. ललित किशोर एवं अन्य शिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Large Premium Vegan Leather Desk Mat
Reversible Desk spread Turf Desk/Laptop Mat for Work from Home/Office/Gaming- Extended mouse pad and keyboard desk pad-Tan

10W Mini Bluetooth Speaker with Wireless Karaoke Mic
8Hrs Playtime, Vivid RGB Lights, Voice Effects, Multi-Play Modes BT5.1/TF Card & Type-C Charging Port (Black)

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.