Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 November : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), Muzaffarpur द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर 25 नवंबर 2026 को रामेश्वर कॉलेज, मुजफ्फरपुर में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @ 2047’ रहा।

संविधान दिवस के अवसर पर रामेश्वर कॉलेज, Muzaffarpur में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर युवा आइकॉन श्री संजीव सिंह एवं सुश्री निशा कुमारी द्वारा ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने भारत की विकास यात्रा, सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन, गरीबी उन्मूलन, नक्सलवाद की चुनौती से निपटने में हुई प्रगति तथा एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है।

Advertisements
संविधान दिवस के अवसर पर रामेश्वर कॉलेज, Muzaffarpur में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’
संविधान दिवस के अवसर पर रामेश्वर कॉलेज, Muzaffarpur में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्यामल किशोर, कॉलेज के प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

संविधान दिवस के अवसर पर रामेश्वर कॉलेज, Muzaffarpur में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’
संविधान दिवस के अवसर पर रामेश्वर कॉलेज, Muzaffarpur में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका, जिम्मेदारियों एवं विचारों को साझा किया। साथ ही युवाओं को नशामुक्त भारत के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

मेरा युवा भारत,Muzaffarpurद्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को संवाद, विचार-विमर्श एवं सकारात्मक सामाजिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

‘नशामुक्त युवा – विकसित भारत’ के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

10W Mini Bluetooth Speaker with Wireless Karaoke Mic

8Hrs Playtime, Vivid RGB Lights, Voice Effects, Multi-Play Modes BT5.1/TF Card & Type-C Charging Port (Black)

National Savate Championship

Large Premium Vegan Leather Desk Mat

Reversible Desk spread Turf Desk/Laptop Mat for Work from Home/Office/Gaming- Extended mouse pad and keyboard desk pad-Tan

National Savate Championship

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.