Muzaffarpur News
Advertisements

कहीं पेड़ों के गिरने से, कहीं ओले पड़े, कहीं बिजली गिरी, कहीं दीवार गिरी, मौसम ने छीनी ३ जिंदगियां

Muzaffarpur 20 April : बिहार में मौसम ने करवट ली है, आंधी पानी के साथ ओले भी गिरे. मौसम विभाग पटना द्वारा चेतावनी जारी करने के कुछ समय बाद ही मौसम अपना रूप दिखने लगा,और हर कुछ अंतराल पर चेतावनी आ रहा था. पहले 3 जिलों में फिर उसके बाद है जिलों की संख्या बढ़ती गई. लगभग पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया. कहीं पेड़ों के गिरने से, कहीं ओले पड़े, कहीं बिजली गिरी, कहीं दीवार गिरी. आंधी पानी और ओलावृष्टि से जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया.मुजफ्फरपुर नगर के हालत तो स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पहले से खस्ता हाल हैं.तस्वीरों में देखें .


नरकटियागंज में बाइक से घर जा रहे युवक पर एक पेड़ गिर जाने से मौत हो गई. सीतामढ़ी के रिगा में दीवार गिरने से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर के मनियारी में खजूर के पेड़ पर ठनका गिरने से आग लग गई.आंधी और ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisements


मुजफ्फरपुर शहर में भी झमाझम बारिश हुई है आइए तस्वीरों में देखते हैं

#Muzaffarpurweather #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.