Bihar News
Advertisements

विधायक ने ब्लेड से फीता काट अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया और सरकार के लिए कही बड़ी बातें…

Hajipur 20 April : बिहार में हाजीपुर की विधायक प्रतिमा कुमारी दास को उद्घाटन के मौके पर फीता काटना था. बिहार में अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस विधायक को एक कार्यक्रम में फीता काटना था. फीता काटने के लिए एक कैंची की जरूरत होती है और फिर उद्घाटन संपन्न होता है,

Internet Image विधायक ने ब्लेड से फीता काट अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया

जैसा कि हम सभी जानते हैं पर बिहार में कुछ चीजें असंभव है जो संभव हो जाती है. अधूरी तैयारी के बीच उद्घाटन कार्यक्रम में जब विधायक को फीता काटने के लिए कैंची नहीं मिली तो उन्होंने अपने बैग से ब्लेड निकाला और फीता काटकर स्वास्थय मेले अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने इस मौके पर ये कहा की सिस्टम को ऑपरेशन की जरूरत है.
काफी देर कैंची नहीं मिलने पर स्थानीय लोग भड़क गए थे. कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी दास ने खुद अपने पर्स से ब्लेड निकाला और फीता काटा.

Advertisements


हाजीपुर के सहदेई में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी दास भी आमंत्रित अतिथि. उन्हें 10:00 बजे पहुंचना था लेकिन 12:00 बजे पहुंची फिर भी पूरी तैयारी नहीं हो सकी थी. कांग्रेस विधायक ने बातों बातों में सरकार पर हमला बोल दिया.अमृत महोत्सव के नाम पर सरकार लोगों के अंदर जहर भर रही है. इतना ही नहीं विधायक ने कहा कि इसी उद्घाटन करने वाले ब्लेड से सरकार के ऑपरेशन की भी जरूरत है. सरकार को कैंसर की बीमारी हो गई है.


बाद में जानकारी मिली पी एच सी के अंतर्गत हेल्थ मैनेजर को जिम्मेदारी दी गई थी.पी एच सी प्रभारी ने अपनी गलती मानी और बताया कि इसकी जिम्मेदारी हेल्थ मैनेजर को दी गई थी.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.