Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 April : बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेला जा रहा है अजय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट. राम दयालु सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में सेकंड क्वार्टर फाइनल जो झंझारपुर और पटना के बीच खेला गया. पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन छह विकेट पर बनाये. जिसमें अमर्त्य चौधरी ने 27 रन बनाए, रोहित कुमार 21 रन, आदित्य 34 रन और नंदन शर्मा ने 59 रनों का योगदान दिया अपनी टीम के लिए और नाबाद रहे, हंसराज ने 9 रन बनाए.

DCIM\100MEDIA\DJI_0917.JPG


झंझारपुर की गेंदबाजी में प्रियांशु मिश्रा ने जो कैप्टन है तीन विकेट लिए करण कुमार ने 1 विकेट लिए 32 रन देकर तीन ओवर में.


जवाब में खेलने उतरी झंझारपुर की टीम 129 रन ही बना सकी 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में. झंझारपुर की बल्लेबाजी में प्रिंस सिंह 21 रन बनाए, करन 21 आयुष 20, अंकित 18 और प्रियांशु मिश्रा ने 14 रन बनाए अपनी टीम के लिए,
पटना की टीम जो इंसान किशन की पुरानी टीम है, इसी क्रिकेट एकेडमी में इशान किशन पहले प्रैक्टिस किया करते थे.

Advertisements

पटना की गेंदबाज़ी में सत्यम ने तीन विकेट लिए 25 रन देकर तीन ओवर में, निरंजन ने दो विकेट लिए 26 रन देकर 4 ओवर में, बंटी ने दो विकेट लिया, नंदन और सुशांत को एक-एक विकेट मिले. कल की तरह आज भी मन ऑफ़ थे मैच नंदन शर्मा को मिला जो 58 नॉट आउट और 1 विकेट के लिए मिला.पटना ने झझारपुर को 28 रनों से हरा दिया.

अजय मेमोरियल श्रीवास्तव क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच जो सारण क्रिकेट क्लब और समस्तीपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. अजय मेमोरियल श्रीवास्तव क्रिकेट टूर्नामेंट रामदयालु सिंह कॉलेज के मैदान में खेला गया. सारण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 137 रन बनाए 8 विकेट खोकर. इसके जवाब में सारण क्रिकेट क्लब ऑल आउट हो गई 109 रन बनाकर. सारण क्रिकेट क्लब ने समस्तीपुर क्रिकेट क्लब को 28 रनों से हरा दिया.

#Cricket #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.