Bihar Sports Conclave 2022: खेलेगा बिहार तो खिलेगा – रविंद्रन शंकरन
May 1, 2022 | by Goltoo
Muzaffarpur 30 April : बिहार में खेलों को बढ़ावा देने कि दिशा में हो रहे परिवर्तनकारी “बिहार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2022” के संबंध में श्री रवींद्रन शंकरण, भा.पु.से. महानिदेशक, बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण का एक महत्वपूर्ण संदेश।
बिहार के पटना में दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की शुरुआत हो गई है देश भर के खेलों के जानकार इकट्ठे हुए. 2028 में ओलंपिक होने जा रहा है. ओलंपिक में बिहार के ज्यादा खिलाड़ी भाग ले और पदक जीते हैं, इस लक्ष्य को लेकर पटना में दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का उद्घाटन हुआ.
बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने कहा कि खेलेगा बिहार तो खिलेगा. बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी. स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सुनिश्चित करना है.रविंद्रन शंकर ने कहा कि कुछ और खेल से जुड़े पदाधिकारी जहां भी जाए आंख खुली रखें.कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिखे उसे तुरंत सुविधाएं उपलब्ध कराएं.



इस सन्दर्भ में बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन का आगमन मुजफ्फरपुर स्तिथ पुलिस लाइन के फुटबॉल सह खेल मैदान में हुआ. इस मौके पर एसएसपी जयंतकांत सहित डीएसपी मनोज कुमार पांडेय, डीएसपी बिपिन शर्मा तथा सभी डीएसपी तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.
महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने कहा की मैदान में खलों से सम्बंधित सुविधाएँ बढ़ाने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने ये भी कहा की फण्ड की कोई कमी नहीं. इस मैदान में खलों को बढ़ने के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारीयों
के साथ विचार विमर्श भी किया.

मुजफ्फरपुर आईजी पुलिस फुटबॉल टीम प्रशिक्षक नीलेश कुमार सिंह ने भी इस मैदान में हो रहे खेल गतिविधियों की जानकारी दी. खेल मैदान की समस्याओं से अवगत कराया जिसमे बरसात में जल जमाव तथा मैदान में रौशनी की कमी प्रमुख थे.

#Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all