Bihar News
Advertisements

Patna 28 April : बिहार के पटना में दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की शुरुआत हो गई है देश भर के खेलों के जानकार इकट्ठे हुए. 2028 में ओलंपिक होने जा रहा है. ओलंपिक में बिहार के ज्यादा खिलाड़ी भाग ले और पदक जीते हैं, इस लक्ष्य को लेकर पटना में दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का उद्घाटन हुआ.

Sports Conclave Patna
Track & Field Event Muzaffarpur

पहले दिन देशभर के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल से जुड़े विशेषज्ञ खिलाड़ी प्रशिक्षक ने बिहार में खेल के विकास के रोडमैप पर चर्चा की. बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने कहा कि खेलेगा बिहार तो खिलेगा. बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी. स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सुनिश्चित करना है.रविंद्रन शंकर ने कहा कि कुछ और खेल से जुड़े पदाधिकारी जहां भी जाए आंख खुली रखें.कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिखे उसे तुरंत सुविधाएं उपलब्ध कराएं


मुख्य अतिथि बिहार के कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने उद्घाटन किया कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि खेल के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि खेलों को बढ़ाने के लिए जो करना है करें फंड की कमी नहीं होगी.बिहार की खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा. उन्होंने सभी संघों और खिलाड़ियों को खेलों के विकास की मुहिम में जोड़ने का आह्वान किया.

Advertisements

Track & Field Event Muzaffarpur

स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल के जानकारों ने इस बात पर जोर दिया कि 2028 में ओलंपिक में पदक लाना है तो खेल की पहचान कर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है. भारतीय खेल प्राधिकरण पटियाला के कार्यकारी निदेशक डॉ सुधांशु राय ने कहा कि सिलेक्टेड गेम स्टडी होनी चाहिए. वॉलीबॉल के कोच श्रीधर ने कहा कि प्रतिभाओं को सामने लाना है, तो डीटीपी पर फोकस करना होगा. डी से डिसिप्लिन, टी से ट्रेनिंग और पी का मतलब होता है परफॉर्मेंस.

Track & Field Event Muzaffarpur


भारतीय वॉलीबॉल के अध्यक्ष अच्युत सामंत ने कहा कि खेल के विकास के लिए कोई मॉडल को अपनाओ उसे सफल बनाने के लिए पागलपन और लगन से काम करना होगा. गांव और गरीब परिवार से खिलाड़ी निकलते हैं उन्हें बाहर लाना होगा.

#Sportsconclave #Biharnews #Olympics

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.