Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 May : डॉल्फिन क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सांसद लीजेंड T20 कप 2022 का मैच ईटीसी मुसहरी के मैदान में खेला जा रहा है. 4 मई को खेले गए मैच में सेंट्रल बैंक की टीम ने स्टेट बैंक की टीम को 44 रनों से हरा दिया. सेंट्रल बैंक के कप्तान अरविंद झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 171 रन का लक्ष्य एसबीआई को दिया.


बल्लेबाजी में सेंट्रल बैंक के पंकज ने 66 रन बनाए और राजीव 39 रन बनाकर नाबाद रहे तथा शशांक ने 24 रन बनाए.
गेंदबाजी में स्टेट बैंक की ओर से तरफ से प्रेम कुमार ने दो विकेट लिए.


जवाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी स्टेट बैंक की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 128 रन ही बना सकी. जिसमें प्रियरंजन ने 35 रन बनाए, राहुल 18 और हिमांशु ने 17 रन बनाये.

Advertisements


सेंट्रल बैंक की ओर से गेंदबाजी में राजीव ऋषभ ने दो-दो विकेट लिए, शशांक और आशीष ने एक-एक विकेट लिए. आज के मैन ऑफ द मैच सेंट्रल बैंक के पंकज को शानदार 66 रनों की पारी के लिए दिया गया. मंच का संचालन डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के सचिव विजय चौधरी ने किया.

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.